Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

पीजीआई ने दूर की 30 साल पुरानी विसंगति, 659 तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा

Updated on Tuesday, June 02, 2026 12:39 PM IST

चंडीगढ़, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) ने अपने तकनीकी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 30 साल से लंबित संवर्ग विसंगति (कैडर एनोमली) का समाधान कर दिया है। संस्थान ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रयोगशाला, एक्स-रे और रेडियोथेरेपी संवर्ग के 659 कर्मचारियों की रुकी हुई पदोन्नति का रास्ता साफ कर दिया है। इस फैसले से कर्मचारियों को उनके लंबे समय से लंबित अधिकारों के साथ-साथ पेशेवर उन्नति का भी लाभ मिलेगा।
संस्थान की कैडर एनोमली समिति (प्रो. एस. प्रभाकर समिति) की सिफारिशों के आधार पर तकनीकी संवर्गों के पुनर्गठन को 1 मार्च 1992 से प्रभावी माना गया है। यह वही तिथि है जब पीजीआई के अन्य कर्मचारी वर्गों के लिए भी ऐसी व्यवस्था लागू की गई थी।
रिकॉर्ड खंगालने के लिए बना था स्पेशल सेल
इस तीन दशक पुराने मामले को सुलझाने के लिए व्यापक तकनीकी और अभिलेखीय परीक्षण की जरूरत थी। मामले की जटिलता को देखते हुए पीजीआईएमईआर के निदेशक ने 11 जुलाई 2025 को एक 'विशेष प्रकोष्ठ' (स्पेशल सेल) का गठन किया था। इस सेल ने 1992 से 2024 तक के एक्स-रे, रेडियोथेरेपी और प्रयोगशाला तकनीकी संवर्गों के पदोन्नति मामलों की गहन जांच की। दशकों पुराने रिकॉर्ड जुटाकर 659 कर्मचारियों को पदोन्नति देने के लिए 193 विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) ज्ञापन तैयार किए।
प्रयोगशाला संवर्ग में सबसे ज्यादा पदोन्नति
इस पूरी प्रक्रिया के तहत सबसे व्यापक कार्य प्रयोगशाला संवर्ग में हुआ, जहां 520 कर्मचारियों से संबंधित 899 पदोन्नतियों की प्रक्रिया पूरी की गई। इसी तरह एक्स-रे संवर्ग में 111 कर्मचारियों (173 पदोन्नति) और रेडियोथेरेपी संवर्ग में 28 कर्मचारियों (48 पदोन्नति) को इसका लाभ दिया गया है। इनमें वरिष्ठ तकनीशियन, तकनीकी सहायक, तकनीकी अधिकारी और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी जैसे पद शामिल हैं।
कर्मचारियों के सम्मान का विषय: प्रो. लाल
पीजीआईएमईआर के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने डॉ. आर.के. राठो (डीन अकादमिक) की अध्यक्षता वाली डीपीसी समिति और स्पेशल सेल की टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विशेष समिति ने दिन-रात मेहनत कर इस असंभव से लगने वाले कार्य को संभव बनाया है। तकनीकी संवर्गों का पुनर्गठन केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं था, बल्कि यह हमारे कर्मचारियों की गरिमा, सम्मान और पेशेवर उन्नति से जुड़ा विषय था। यह उपलब्धि पीजीआई के निष्पक्ष, पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X