चंडीगढ़, वार्ड-14 के अंतर्गत अमन कॉलोनी, चमन कॉलोनी और अंबेडकर कॉलोनी (पिंड धनास) के निवासियों का दशकों पुराना सपना अब साकार होने जा रहा है। करीब 35-40 वर्षों से बेहतर सड़क की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण परियोजना का शिलान्यास 6 जून 2026 को किया जाएगा।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद Satnam Singh Sandhu शामिल होंगे। कार्यक्रम में चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
क्षेत्रीय पार्षद एवं पूर्व सरपंच Kuljeet Singh Sandhu ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग सड़क की समस्या से जूझ रहे थे। लगातार प्रयासों और प्रशासनिक स्तर पर की गई पहल के बाद अब सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
शिलान्यास समारोह 6 जून को सुबह 10 बजे धनास पिंड ब्रिज के निकट कच्ची रोड के पास आयोजित होगा। स्थानीय निवासियों में इस परियोजना को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि सड़क बनने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और वर्षों से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों और जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने वार्ड-14 के सभी निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने की अपील की है।