Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर, प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने किया स्वागत

Updated on Friday, June 05, 2026 23:38 PM IST

चंडीगढ़,  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि तरुण चुघ भारतीय जनता पार्टी के उन समर्पित नेताओं में से हैं जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए वर्षों तक अथक परिश्रम किया है। एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व तक की उनकी यात्रा लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। पार्टी संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का सदैव सम्मान किया जाता है। तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने का निर्णय इसी कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा निरंतर ऐसे अनुभवी, समर्पित और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्ध नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप रही है, जो देश और समाज के विकास के लिए प्रभावी योगदान दे सकें। राज्यसभा में तरुण चुघ का अनुभव और संगठनात्मक समझ निश्चित रूप से राष्ट्रहित के विषयों को मजबूती से रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जतिंदर पाल मल्होत्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि तरुण चुघ का राज्यसभा में जाना न केवल भारतीय जनता पार्टी बल्कि पंजाब, चंडीगढ़ और पूरे उत्तर भारत के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इससे संगठन के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी तथा पार्टी को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला संगठन को और अधिक सशक्त बनाने वाला सिद्ध होगा।

अंत में जतिंदर पाल मल्होत्रा ने तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी संसदीय कार्यकाल की कामना की।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X