चंडीगढ़ । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 51 वाहिनी की कंपनीयो द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन के साथ मिलकर अलग-अलग जगहों पर विश्व पर्यावरण दिवस(एक पेड़ माँ के नाम ) वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के कुल 100 पौधे लगाए गए, जिससे हरित आवरण को बढ़ावा मिल सके।
इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं देखभाल का भी संकल्प लिया। अभियान के दौरान वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि पेड़ पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने, प्रदूषण को कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह वृक्षारोपण अभियान हरित, स्वच्छ एवं सतत् पर्यावरण के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय एवं सार्थक पहल सिद्ध हुआ।