Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

एमपी फंड से गांव इटावा में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

Updated on Monday, June 15, 2026 00:20 AM IST

चंडीगढ़, गांव इटावा में  सांसद  मनीष तिवारी जी के एमपीएलएडी (MPLADS) फंड से गांव की गलियों, चौकों एवं प्रमुख मार्गों पर स्थापित किए गए सीसीटीवी कैमरों का आज उद्घाटन किया गया। कैमरों की स्थापना से गांववासियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का मानना है कि इससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

अपने संबोधन में सांसद  मनीष तिवारी ने गांववासियों को इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान उन्होंने चंडीगढ़ और क्षेत्र की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े 122 से अधिक मुद्दे लोकसभा में उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा, विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और वे आगे भी इसी प्रकार जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते रहेंगे।

 तिवारी ने हाल ही में  कुमार मेडिकोज पर हुई फायरिंग की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने  प्रशासक एवं संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर शहर में बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इसके उपरांत चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर  जसबीर सिंह बंटी एक जुझारू, कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि हैं, जो हर समय क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि गांव इटावा सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है और आने वाले समय में भी विकास की यह रफ्तार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर सहयोग करें।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाओं तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के कारण लोगों में चिंता का माहौल था। अब सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रखी जा सकेगी, जिससे चोरी, तोड़फोड़ और अन्य आपराधिक घटनाओं की जांच में सहायता मिलेगी तथा दोषियों की पहचान करना आसान होगा।

इस अवसर पर समाजसेवी  तरलोचन सिंह बंटी ने कहा कि क्षेत्र के पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर  जसबीर सिंह बंटी के नेतृत्व में गांव इटावा का निरंतर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में गांव में आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप इटावा आज एक आधुनिक और विकसित गांव के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। सीसीटीवी कैमरों की स्थापना भी इसी विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-36 के प्रधान  परमजीत सिंह एवं  अरुण अग्रवाल ने अपने क्षेत्र में भी एमपी फंड से सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा। वहीं सेक्टर-42 के प्रतिनिधि  राजकुमार शर्मा ने भी अपने क्षेत्र में इसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने सांसद  मनीष तिवारी एवं पार्षद  जसबीर सिंह बंटी का गांव की सुरक्षा और विकास के लिए किए जा रहे कार्यों हेतु आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर  तरुण मेहता, दिलावर सिंह, यादविंदर मेहता,  राजकुमार शर्मा,  तरलोचन सिंह बंटी,  मलकीत सिंह,  कुलबीर सिंह,  प्यार सिंह,  पवन सिंह,  बलजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सीसीटीवी कैमरों की स्थापना पर गांववासियों को बधाई दी।

ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से न केवल सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि लोगों में विश्वास और सुरक्षित वातावरण की भावना भी और अधिक मजबूत होगी।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X