चंडीगढ़, आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक विंग के प्रदेश अध्यक्ष शादाब राठी ने रविवार को सेक्टर-39 स्थित पार्टी कार्यालय में चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुस्लिम समुदाय की ओर से उनका सम्मान किया गया। राठी ने अल्पसंख्यक विंग के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी नेतृत्व और जरनैल सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन और समाज को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
मुलाकात के दौरान राठी ने जरनैल सिंह से मार्गदर्शन प्राप्त किया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने वरिष्ठ नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सहयोग के प्रति भी आभार जताया।
इस अवसर पर मोहम्मद आशिफ, फ़राज़ सिद्दीकी, नवाब खान, इमरान कुद्दुसी, रिहान खान, मुर्तज़ा अंसारी, रियाज़ खान, आरिफ खान, जैनुल खान, आशु चौधरी और साहिद अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।