चंडीगढ़, चंडीगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत मलोया क्षेत्र से 26 वर्षीय युवक को 9.78 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई को थाना मलोया के एएसआई रोहन कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान आरसी-1 स्कूल के पास ग्रीन बेल्ट, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी मलोया के निकट एक युवक को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.78 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान मलोया निवासी दीपक कुमार (26) के रूप में हुई।
जांच जारी
बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर थाना मलोया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर संख्या 87, दिनांक 1 जुलाई 2026 दर्ज की गई। जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड मिला। रिमांड समाप्त होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी 12वीं तक शिक्षित है और उसके खिलाफ पहले किसी आपराधिक मामले का रिकॉर्ड नहीं मिला है। मामले में आगे की जांच जारी है।