Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

राज्यपाल ने रोटरी क्लब चंडीगढ़ की अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना का किया उद्घाटन

Updated on Friday, July 10, 2026 00:25 AM IST

चंडीगढ़, पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया ने आज चंडीगढ़ स्थित सीआईआई में आयोजित रोटरी क्लब चंडीगढ़ के वार्षिक पदग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोटरी युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा-भाव आधारित नेतृत्व तथा नागरिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। साथ ही, उन्होंने ग्रामीण एवं वंचित वर्गों तक संगठन की सेवा गतिविधियों का दायरा और विस्तृत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रशासक ने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र "स्वयं से ऊपर सेवा (Service Above Self)" राष्ट्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन की एक सशक्त प्रेरणा रहा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा वैश्विक पोलियो उन्मूलन अभियान में रोटरी के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वयंसेवी संगठन जनभागीदारी को सशक्त बनाकर सरकार के प्रयासों के पूरक बनते हैं तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इससे पूर्व, कटारिया ने क्लब की अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य घरेलू कचरे एवं ई-कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन तथा पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ शहरों के निर्माण के लिए पर्यावरणीय स्थिरता और जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

प्रशासक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष  टीना अवनिंदर विर्क एवं उनकी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि क्लब समाज सेवा की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे भी निरंतर बनाए रखेगा। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष  आभा शर्मा जोशी के गत वर्ष के नेतृत्व की सराहना की तथा रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व विश्व अध्यक्ष  राजेंद्र के. साबू एवं  उषा साबू के अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा परियोजनाओं और हार्टलाइन परियोजना में मानवीय योगदान का विशेष उल्लेख किया।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष  टीना अवनिंदर विर्क ने प्लास्टिक अपशिष्ट के पुनर्चक्रण हेतु वर्टिकल गार्डन, ई-कचरा, कपड़ा एवं गीले कचरे के प्रबंधन, बालिकाओं के लिए छात्रवृत्ति तथा सेक्टर-38 वेस्ट में मियावाकी वन विकसित करने सहित क्लब की आगामी परियोजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 की गवर्नर डॉ. रीता कालरा, तत्कालीन पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश, रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व विश्व अध्यक्ष  राजेंद्र के. साबू, रोटरी क्लब के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X