Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

सालभर गली क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यूटीसीए ने वितरित किए क्रिकेट और मेडिकल किट

Updated on Sunday, July 12, 2026 01:09 AM IST

चंडीगढ़: जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) ने अपने सहयोगी चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन में क्रिकेट एवं मेडिकल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल के तहत यूटीसीए गली क्रिकेट टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में भाग लेने वाली पांच टीमों—टीम नंबर 179, 182, 186, 187 और 192—को क्रिकेट किट प्रदान किए गए, ताकि खिलाड़ी पूरे वर्ष नियमित रूप से अभ्यास और खेल जारी रख सकें। प्रत्येक टीम को एक संपूर्ण क्रिकेट किट दी गई, जबकि सभी खिलाड़ियों को खेल के दौरान स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यक्तिगत मेडिकल किट भी उपलब्ध कराए गए।

महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गर्ल्स टीम नंबर 24 को भी एक क्रिकेट किट प्रदान की गई। इसके अलावा टीम की सभी खिलाड़ियों को मेडिकल किट के साथ-साथ हाइजीन किट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में यूटीसीए गली क्रिकेट टूर्नामेंट के सह-अध्यक्ष रविंदर बिल्ला, सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन के एसएचओ शादी लाल तथा लायजन अधिकारी कुलजीत कौर उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के प्रति समर्पित रहने और उपलब्ध कराए गए संसाधनों का भरपूर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सारांश टंडन ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य गली क्रिकेट को केवल टूर्नामेंट तक सीमित न रखकर पूरे वर्ष सक्रिय बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि यूटीसीए युवा खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और भविष्य में बड़े स्तर पर खेलने के लिए प्रेरित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत लड़कों को कुल 128 किट और लड़कियों को 32 किट दी जाएंगी।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X