चंडीगढ़, शहर में 13 जुलाई को विशेष व्यवस्थाओं के चलते कई प्रमुख मार्गों पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक यातायात आंशिक रूप से डायवर्ट और प्रतिबंधित रहेगा। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सेक्टर-51/52 लाइट प्वाइंट से ISBT सेक्टर-43 चौक, सेक्टर-34/35-43/44 चौक (साउथ एंड चौक) से सेक्टर-21/22-34/35 चौक (पिकाडिली चौक) तक तथा अरोमा लाइट प्वाइंट (हिमालयन मार्ग) पर यातायात प्रभावित रहेगा।
इसी तरह पिकाडिली चौक से सेक्टर-20/21-33/34 चौक (दक्षिण मार्ग) तक, जिसमें किसान भवन चौक और सेक्टर-20/30-32/33 चौक (गुरुद्वारा चौक) शामिल हैं, ट्रैफिक आंशिक रूप से डायवर्ट किया जाएगा।
इसके अलावा सेक्टर-20/21-33/34 चौक, सेक्टर-33/34-44/45 चौक, सेक्टर-44/45-50/51 चौक (गौशाला चौक), सेक्टर-50/51 चौक से मोहाली बैरियर तक सरोवर पथ, सेक्टर-20/21 लाइट प्वाइंट तथा सेक्टर-45/46-49/50 चौक पर भी यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और ताजा ट्रैफिक अपडेट के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (@trafficchd), इंस्टाग्राम (@trafficchd) और फेसबुक (@ChandigarhTrafficPolice) पर नजर रखें। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।