Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

प्रधानमंत्री का पीजीआई दौरा : पीएम 17 जुलाई को पीजीआई को देंगे 1200 करोड़ की सौगात

Updated on Tuesday, July 14, 2026 01:20 AM IST

चंडीगढ़,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को पीजीआईएमईआर में करीब 1200 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वह एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर (एएमसीसी) और एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर (एएनसी) का उद्घाटन करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत बनने वाले 150 बेड के क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक की आधारशिला रखेंगे। सोमवार को कैरों ब्लॉक में आयोजित प्रेस वार्ता में पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने इन परियोजनाओं को संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

प्रो. लाल ने कहा कि ये परियोजनाएं केवल नई इमारतें नहीं हैं, बल्कि उत्तर भारत के लाखों मरीजों को अत्याधुनिक, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम हैं। उन्होंने कहा कि पीजीआई का मूल मंत्र हमेशा 'पेशेंट केयर, पेशेंट केयर और पेशेंट केयर' रहा है और प्रत्येक नई सुविधा इसी संकल्प को मजबूत करेगी।

हर वर्ष 6000 से अधिक हाई रिस्क प्रसव की क्षमता होगी मजबूत

505 करोड़ रुपये की लागत से बने 300 बेड के एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर में अत्याधुनिक नवजात गहन चिकित्सा इकाइयां (एनआईसीयू), मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तथा मातृ एवं नवजात देखभाल की सभी प्रमुख सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इससे पीजीआई की हर वर्ष 6000 से अधिक हाई रिस्क प्रसव के प्रबंधन की क्षमता और मजबूत होगी। प्रो. लाल ने बताया कि इन्फोसिस फाउंडेशन ने अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के लिए 147 करोड़ रुपये का योगदान दिया है, जिससे संस्थान की उपचार सुविधाएं और सुदृढ़ होंगी।

300 बेड वाले एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर में न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूरो रेडियोलॉजी, न्यूरो एनेस्थीसिया, न्यूरो क्रिटिकल केयर और पुनर्वास सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। इसमें 61 आईसीयू बेड, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और आधुनिक जांच सुविधाएं होंगी। इससे जटिल न्यूरोलॉजिकल रोगों के उपचार में देरी कम होगी और मरीजों के उपचार परिणाम बेहतर होंगे।

आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

प्रो. लाल ने बताया कि 244 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 150 बेड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक कोविड-19 महामारी के अनुभवों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। इससे आपातकालीन तैयारियों और बहु-विषयक क्रिटिकल केयर सेवाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीजीआई में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या संस्थान पर लोगों के विश्वास का प्रतीक है और इसी कारण स्वास्थ्य अवसंरचना का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना और पीजीआई की अमृत फार्मेसियों के माध्यम से अंग प्रत्यारोपण, कैंसर, हृदय तथा न्यूरोलॉजिकल रोगों सहित कई जटिल उपचार आर्थिक रूप से अधिक सुलभ हुए हैं। कई महंगी दवाएं पश्चिमी देशों की तुलना में लगभग 300 गुना कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रो. लाल ने प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का आभार जताते हुए कहा कि ये परियोजनाएं मरीजों की देखभाल, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेंगी। प्रेस वार्ता में डीन (एकेडमिक) प्रो. संजय जैन, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. अशोक कुमार, डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) पंकज राय सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X