चंडीगढ़, पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के तहत चंडीगढ़ टेंट डीलर्स सोसायटी (रजि.) ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), सेक्टर-40ए के सहयोग से सेक्टर-40ए स्थित लाल द्वारा मंदिर के पीछे पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं सोसायटी के प्रधान जसबीर सिंह बंटी तथा क्षेत्र के पार्षद गुरबक्स रावत ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर सोसायटी के संरक्षक सुरेश शर्मा, महासचिव अमनदीप सिंह, राजेंद्र कौड़ा, दिनेश गुप्ता, तरसेम शर्मा, कर्म सिंह, हरिओम राणा, आरडब्ल्यूए के प्रधान मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सोसायटी के सदस्य और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।