चंडीगढ़, बुड़ैल में सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को और मजबूत करने, घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने तथा पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ काम करने और सभी वार्डों में बेहतर प्रदर्शन के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से पार्टी नगर निगम चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल करेगी। समारोह में राशिद राणा, मुर्तजा अंसारी, अवतार सिंह, राहुल चौहान, अमित कुमार, नदीम अंसारी, महताब मंसूरी, सरताज राजपूत, ज़मीर मलिक, इमरान कुद्दुसी, हीरा लाल, मुनेंद्र राजपूत और आशु चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।