चंडीगढ़, मनीमाजरा के मोरी गेट स्थित मस्जिद के पास वाली गली में पिछले 15-20 दिनों से बनी लो वोल्टेज की समस्या का समाधान कर दिया गया। क्षेत्र के लोगों का कहना था कि कम वोल्टेज के कारण उमस भरी गर्मी में फ्रिज, कूलर और पंखे ठीक से नहीं चल रहे थे, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।स्थानीय निवासियों के अनुसार, समस्या की जानकारी आम आदमी पार्टी के नेता हरप्रीत हैप्पी को दी गई। इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ अमित ढींगरा से संपर्क कर मामले से अवगत कराया। एसडीओ ने कर्मचारियों को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
बिजली विभाग की टीम ने ट्रांसफार्मर में नई तारें डालकर तकनीकी खामी को दूर किया, जिसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई। समस्या के समाधान के बाद स्थानीय लोगों ने हरप्रीत हैप्पी, अवतार सिंह, राशिद राणा तथा बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया।