चंडीगढ़, आईएएस अधिकारी हरप्रीत सिंह सूदन ने शुक्रवार को नगर निगम चंडीगढ़ के विशेष आयुक्त (स्पेशल कमिश्नर) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन में अपनी नई जिम्मेदारी ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नागरिक-केंद्रित सुशासन को और मजबूत बनाने तथा नगर निगम की सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और निगम की कार्यप्रणाली में दक्षता बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।