Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में राष्ट्रीय कार्यशाला, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

Updated on Friday, July 31, 2026 00:11 AM IST

चंडीगढ़,( प्रोसन बर्मन )रक्त आधान सेवाओं में गुणवत्ता और सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रक्त केंद्रों के लिए बाह्य गुणवत्ता मूल्यांकन योजना (ईक्यूएएस) के विस्तार पर गुरुवार को चंडीगढ़ में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। होटल माउंटव्यू में हुई इस कार्यशाला में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रक्त आधान सेवाओं में राष्ट्रीय गुणवत्ता नेटवर्क विकसित करने, गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ बनाने तथा विज़न-2030 के तहत ईक्यूएएस के विस्तार की रणनीति पर मंथन किया।
कार्यशाला का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) की ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विसेज ने चंडीगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति (सीएसएसीएस) के सहयोग से किया। उद्घाटन सत्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की उप महानिदेशक डॉ. मेघा प्रवीण खोबरागड़े, अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. मीरा धूरिया, पीजीआईएमईआर के डॉ. रत्ती राम शर्मा, एसडीएमएच जयपुर की डॉ. अंशिका, जीएमसीएच गुवाहाटी के डॉ. दीपांकर बरुआ तथा सीएसएसीएस की परियोजना निदेशक डॉ. सद्भावना पंडित मौजूद रहीं।


डॉ. सद्भावना पंडित ने कहा कि रक्त आधान सेवाओं में गुणवत्ता बनाए रखना निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और ईक्यूएएस का विस्तार देशभर में गुणवत्ता मानकों को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सभी राज्यों और संस्थानों के बीच समन्वय आवश्यक है।
विज़न-2030 और गुणवत्ता सुधार पर चर्चा
तकनीकी सत्रों में डॉ. मेघा प्रवीण खोबरागड़े ने एनबीटीसी-ईक्यूएएस कार्यक्रम के विकास, विज़न-2030 और राष्ट्रीय विस्तार रणनीति की जानकारी दी। डॉ. अंशिका ने नमूना तैयार करने, उसके सत्यापन, परिवहन और समन्वय से जुड़े पहलुओं पर प्रस्तुति दी। पीजीआईएमईआर के डॉ. हरिकिशन धवन ने रक्त एवं रक्त अवयवों के तर्कसंगत उपयोग, पेशेंट ब्लड मैनेजमेंट और ट्रांसफ्यूजन सुरक्षा पर व्याख्यान दिया।
इसके अलावा सीएमसी वेल्लोर के डॉ. जॉय मैमन ने प्रदर्शन मूल्यांकन और फीडबैक प्रणाली, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भारत कार्यालय की तकनीकी अधिकारी डॉ. मधुर गुप्ता ने गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत बनाने के वैश्विक अनुभव साझा किए। जीएमसीएच गुवाहाटी के डॉ. दीपांकर बरुआ ने अस्पताल ट्रांसफ्यूजन समितियों, ऑडिट प्रणाली, निगरानी तंत्र और गुणवत्ता सुधार की रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला का समापन रक्त आधान सेवाओं में उत्कृष्टता और निरंतर गुणवत्ता सुधार के संकल्प के साथ हुआ।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X