चंडीगढ़, (प्रोसन बर्मन) सेक्टर-30 से रविवार को माता बाला सुंदरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था बस के माध्यम से रवाना हुआ। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने बस को झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर सेक्टर-30 के बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। नरेश अरोड़ा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता रानी सभी यात्रियों पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा उनके जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं समाज में आस्था, एकता और सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम होती हैं।
बस रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।