Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

पीजीआईएमईआर में 110 फीट ऊंचे स्मारकीय तिरंगे का ध्वजारोहण

Updated on Wednesday, August 05, 2026 22:52 PM IST

चंडीगढ़, (प्रोसन बर्मन) पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को पीजीआईएमईआर परिसर में 110 फीट ऊंचे स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि पीजीआईएमईआर केवल देश का अग्रणी चिकित्सा संस्थान ही नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और मानवीय मूल्यों का भी प्रतीक है। यहां चिकित्सक, नर्सिंग और पैरामेडिकल कर्मचारी निस्वार्थ सेवा, अनुसंधान और करुणा के माध्यम से तिरंगे के आदर्शों को साकार कर रहे हैं।

कैरों प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित समारोह में राष्ट्रगान के बीच विशाल तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर यूटी के गृह सचिव मंदीप बराड़, पीजीआईएमईआर के निदेशक प्रो. विवेक लाल, डीन (अकादमिक) प्रो. संजय जैन, डीन (अनुसंधान) प्रो. संजीव हांडा, उपनिदेशक (प्रशासन) पंकज राय सहित संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

राज्यपाल ने कहा कि पीजीआईएमईआर ने स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कर अपनी प्रतिष्ठा के साथ-साथ देश का सम्मान भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि देश और विदेश से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए यहां आते हैं, जो संस्थान की चिकित्सा उत्कृष्टता का प्रमाण है। उन्होंने अंगदान, प्रत्यारोपण और चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में पीजीआईएमईआर की उपलब्धियों तथा रोटो नॉर्थ को लगातार मिल रही राष्ट्रीय पहचान की भी सराहना की।

विकास और सेवा की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा संस्थान

कटारिया ने कहा कि तिरंगे का केसरिया, श्वेत और हरा रंग त्याग, शांति और प्रगति का संदेश देते हैं। पीजीआईएमईआर का कार्य भी इन्हीं मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर, शीघ्र शुरू होने वाले एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर, प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज तथा सारथी पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये प्रयास देश में तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को और मजबूत करेंगे।

निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कहा कि 110 फीट ऊंचा स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज भारत की एकता, त्याग और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का स्थायी प्रतीक रहेगा। उन्होंने कहा कि पीजीआईएमईआर आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। संस्थान का उद्देश्य अत्याधुनिक तकनीक के साथ गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि देश ने संस्थान पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

समारोह का समापन डीन (अकादमिक) प्रो. संजय जैन के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X