Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

गढ़वाल भवन में उत्तराखंड के शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का भव्य स्वागत

Updated on Wednesday, August 05, 2026 22:55 PM IST

चंडीगढ़,  उत्तराखंड के शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आज सेक्टर-29 स्थित गढ़वाल भवन, चंडीगढ़ में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रवासी संगठनों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शिक्षा के आधुनिकीकरण, सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने तथा प्रवासी उत्तराखंडवासियों की भूमिका को लेकर सार्थक एवं व्यापक चर्चा हुई।

गढ़वाल सभा, चंडीगढ़ की ओर से सभा के प्रधान शंकर सिंह पंवार, महासचिव वीरेंद्र कंडारी तथा अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. रावत को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड शिक्षा, सहकारिता, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है और राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।


कार्यक्रम के दौरान हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक के अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल ने भी डॉ. रावत से शिष्टाचार भेंट की तथा सहकारिता क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने, राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह रावत (राजपत्रित अधिकारी, हरियाणा एवं प्रधान, सहकार भारती, चंडीगढ़), शक्ति प्रकाश देवशाली (कन्वीनर, प्रकोष्ठ एवं डिपार्टमेंट, भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश), रवि रावत (प्रदेश मीडिया प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ प्रदेश), भूपेंद्र शर्मा (अध्यक्ष, भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ, चंडीगढ़) तथा हीरा नेगी (पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष, भाजपा एवं पूर्व पार्षद, चंडीगढ़) सहित विभिन्न सामाजिक एवं प्रवासी संगठनों के अध्यक्ष, महासचिव, पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में उत्तराखंड के प्रवासी बंधु उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण, सहकारिता आंदोलन के विस्तार तथा प्रवासी उत्तराखंडवासियों की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, "उत्तराखंड का विकास केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि देश-विदेश में रह रहे प्रत्येक उत्तराखंडवासी की सक्रिय सहभागिता से यह संकल्प और अधिक सशक्त होगा। शिक्षा, सहकारिता और सामाजिक एकजुटता के माध्यम से हम विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।"
उन्होंने सभी उपस्थित जनों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए समाजहित, शिक्षा के उन्नयन, सहकारिता के विस्तार तथा उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।
पूरा कार्यक्रम आत्मीयता, उत्साह, सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित सभी लोगों ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने, सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के अपने संकल्प को दोहराया।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X