Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

पीएम-सेटू योजना के अंतर्गत राज्य संचालन समिति की प्रथम बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित

Updated on Wednesday, August 05, 2026 22:57 PM IST

चंडीगढ़,  प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेटू) योजना के अंतर्गत चंडीगढ़ क्लस्टर की राज्य संचालन समिति (स्टेट स्टीयरिंग कमेटी) की प्रथम बैठक आज यू.टी. चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, आईएएस, की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में योजना के कार्यान्वयन की रूपरेखा की समीक्षा की गई तथा उद्योग आधारित कौशल शिक्षा को सुदृढ़ करने और विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप भविष्य के लिए सक्षम कार्यबल तैयार करने संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में वित्त सचिव  दीपरवा लाकड़ा, आईएएस, सचिव, तकनीकी शिक्षा, यू.टी. चंडीगढ़,  प्रेरणा पुरी, आईएएस, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रतिनिधि तथा राज्य संचालन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

तकनीकी शिक्षा निदेशक एवं चंडीगढ़ स्किल डेवलपमेंट मिशन (सीएसडीएम) की मिशन निदेशक डॉ. पालिका अरोड़ा, पीसीएस, ने पीएम-सेटू योजना पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने चंडीगढ़ क्लस्टर के लिए कार्यान्वयन रणनीति तथा एंकर इंडस्ट्री पार्टनर के चयन की प्रगति से समिति को अवगत कराया।

विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत राज्य संचालन समिति ने एंकर इंडस्ट्री पार्टनर के चयन हेतु पात्रता मानदंडों में संशोधन को स्वीकृति प्रदान की। स्वीकृत संशोधनों में न्यूनतम वार्षिक टर्नओवर एवं कर्मचारी संख्या संबंधी शर्तों का युक्तिकरण, संयुक्त रूप से बोली प्रक्रिया में भागीदारी के लिए अनुमेय कंसोर्टियम के आकार में वृद्धि तथा उद्योगों की व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु अन्य सक्षम प्रावधान शामिल हैं। संशोधित पात्रता मानदंडों से अधिक संख्या में सक्षम उद्योग भागीदारों की भागीदारी सुनिश्चित होने तथा योजना के समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलने की अपेक्षा है।

मुख्य सचिव ने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सरकार और उद्योग जगत के बीच घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल चंडीगढ़ के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आधुनिक अवसंरचना, उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम, उन्नत प्रशिक्षण सुविधाओं तथा मजबूत उद्योग सहभागिता से युक्त उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में विकसित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना युवाओं को उद्योगोन्मुख कौशल प्रदान कर उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाएगी तथा उन्हें उभरते रोजगार अवसरों के लिए तैयार करेगी।

पीएम-सेटू भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य उद्योगों की सक्रिय भागीदारी से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का आधुनिकीकरण करना, कौशल शिक्षा को सुदृढ़ बनाना तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और सतत रोजगार के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X