Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

गुरु रविदास की जन्मस्थली से लाए गए पवित्र मिट्टी के कलश भाजपा ने छह जिलों को सौंपे

Updated on Thursday, August 06, 2026 22:23 PM IST

चंडीगढ़, (प्रोसन बर्मन) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंडीगढ़ ने 'संत शिरोमणि गुरु रविदास जी समरसता संकल्प अभियान' के तहत बुधवार को सेक्टर-32 स्थित चिंतपूर्णी माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में संत गुरु रविदास की जन्मस्थली श्री गोवर्धनपुर (वाराणसी) से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश शहर के सभी छह जिलों के जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों को सौंपे। पार्टी ने कहा कि इन कलशों के माध्यम से गुरु रविदास के समरसता, सामाजिक न्याय, समानता, मानवता और राष्ट्र निर्माण के संदेश को शहर के प्रत्येक क्षेत्र और परिवार तक पहुंचाया जाएगा।


कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने की। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, दिल्ली के महरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक गजेंद्र सिंह यादव तथा अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन के बाद छह जिलों के प्रतिनिधियों को पवित्र मिट्टी के कलश सौंपे गए।
जनभागीदारी से अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि गुरु रविदास के विचार आज भी समाज को नई दिशा देते हैं। उनका जीवन सामाजिक समरसता, समान अवसर और मानव कल्याण का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुरु रविदास के आदर्शों और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देने का आह्वान किया।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि यह अभियान केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और जनजागरण का अभियान है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने अपने जीवन और वाणी से समानता, सामाजिक न्याय, सेवा, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया, जिसे भाजपा समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि गुरु रविदास का संदेश संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि पवित्र मिट्टी के ये कलश चंडीगढ़ के प्रत्येक जिले में श्रद्धा, आस्था और समरसता का संदेश पहुंचाएंगे।
सभी मंडलों में निकलेगी कलश यात्रा
कार्यक्रम के समापन पर पार्टी ने घोषणा की कि सभी छह जिलों के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक मंडल में आगामी दिनों में पवित्र कलश यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं के माध्यम से गुरु रविदास के जीवन-दर्शन, सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय और मानव कल्याण के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में अभियान के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, पूर्व मेयर रविकांत शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित खैरवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कालिया, राजपाल डोगरा, पूर्व पार्षद राजेंद्र कौर रट्टू सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X