Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

पीजीआईएमईआर में 150 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ब्रेस्टफीडिंग और पोषण का प्रशिक्षण

Updated on Thursday, August 06, 2026 22:29 PM IST

चंडीगढ़, (प्रोसन बर्मन) विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन ने पीजीआईएमईआर के बाल रोग विभाग के सहयोग से एडवांस्ड पीडियाट्रिक्स सेंटर में लगभग 150 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के ज्ञान और कौशल को मजबूत बनाकर ब्रेस्टफीडिंग की सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देना तथा मातृ एवं शिशु पोषण में सुधार लाना था।
इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह की वैश्विक थीम "ब्रेस्टफीडिंग फॉर ए सस्टेनेबल स्टार्ट इन लाइफ : स्ट्रेंथन व्हाट वर्क्स" रही। कार्यक्रम में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरप्रीत सिंह सूदन मुख्य अतिथि रहे। विभाग के निदेशक नवीन, विभागीय अधिकारी, पीजीआईएमईआर के विशेषज्ञ, सुपरवाइजर और बाल विकास परियोजना अधिकारी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर हरप्रीत सिंह सूदन ने चंडीगढ़ प्रशासन की 'पोषण अमृत वन' (ब्रेस्ट मिल्क डोनेशन इनिशिएटिव) का अवलोकन किया और 'माँ का दूध : पोषण, सुरक्षा और प्यार' शीर्षक से तैयार जागरूकता पुस्तिका का विमोचन किया। पुस्तिका का उद्देश्य जन्म के तुरंत बाद ब्रेस्टफीडिंग शुरू करने तथा छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पोषण अभियान की मजबूत कड़ी
हरप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि माँ का दूध बच्चों के बेहतर पोषण, सुरक्षित जीवन और आजीवन अच्छे स्वास्थ्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण अभियान का वास्तविक दूत बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने 'पोषण अमृत वन' और लाभार्थियों को अतिरिक्त पोषण सहायता उपलब्ध कराने जैसी प्रशासन की पहलों का भी उल्लेख किया।
निदेशक नवीन ने कहा कि प्रशासन गुणवत्तापूर्ण पोषण सेवाओं, ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा), वृद्धि निगरानी, पोषण परामर्श और पालना (क्रेच) योजना के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जमीनी स्तर पर इन सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को अहम बताया।
विशेषज्ञों ने दिए व्यावहारिक सुझाव
तकनीकी सत्रों में पीजीआईएमईआर के बाल रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. भावनीत भारती ने "ब्रेस्टफीडिंग फॉर ए सस्टेनेबल स्टार्ट इन लाइफ : स्ट्रेंथन व्हाट वर्क्स" विषय पर व्याख्यान दिया। विशेषज्ञों ने ब्रेस्टफीडिंग काउंसलिंग, जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू करने, सही स्थिति एवं लगाव, स्तनपान से जुड़ी सामान्य समस्याओं के समाधान, डोनर ह्यूमन मिल्क तथा कामकाजी माताओं को सहयोग जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी।
वहीं, नीति आयोग यूटी चंडीगढ़ की स्वास्थ्य एवं पोषण विशेषज्ञ तथा कार्यक्रम अधिकारी (योजना) डॉ. रचना ने एनीमिया मुक्त भारत 7×7×7 रणनीति के तहत संशोधित एनीमिया दिशानिर्देशों पर विशेष सत्र लिया।
समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान चंडीगढ़ के सभी 450 आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता अभियान, परामर्श सत्र, सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम तथा आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, ताकि ब्रेस्टफीडिंग की सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा दिया जा सके और मातृ एवं शिशु पोषण को और मजबूत बनाया जा सके।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X