चंडीगढ़, मलोया चार मंजिला में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) माइनॉरिटी विंग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आप के प्रदेश महासचिव सन्नी औलख, माइनॉरिटी विंग के प्रदेश अध्यक्ष शादाब राठी और गुरदेव यादव ने भाग लिया।
लोगों ने रखीं क्षेत्र की समस्याएं
कार्यक्रम में मलोया के लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और मुद्दे नेताओं के समक्ष रखे। लोगों ने समस्याओं के समाधान की मांग की। पार्टी नेताओं ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन माइनॉरिटी वार्ड अध्यक्ष आरिफ अंसारी, उपाध्यक्ष मुर्तजा अंसारी और उस्मान ने किया। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया।