Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

श्री हरि सिमरन सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

Updated on Thursday, August 13, 2026 00:48 AM IST

चण्डीगढ़ : श्रीमद्भागवत की कथा सुनने मात्र से करोड़ों जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और हृदय में भगवान श्री हरि का वास होता है। ये बात श्री हरि सिमरन सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य  विवेक जोशी जी ने कही। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य और उसके अद्भुत प्रभावों को विस्तार से बताते हुए कहा कि इस कथा के श्रवण से साधारण घर भी तीर्थ के समान पवित्र हो जाता है। काशी, प्रयाग और पुष्कर जैसे महान तीर्थ भी इसकी समता नहीं कर सकते। कलयुग में 7 दिनों तक विधि-विधान से कथा सुनने का विशेष महत्व है, जो बड़े-बड़े तप, योग, और यज्ञों से भी बढ़कर फल देता है। अंत समय में भागवत के वचनों को सुनने वाला व्यक्ति भगवान के बैकुंठ धाम को प्राप्त करता है।

इससे पहले आज कथा स्थल पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पूरा पंडाल "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से गूंज उठा। कथा व्यास ने कथा का रसपान कराते हुए भगवान विष्णु के कृष्ण अवतार धारण करने के गूढ़ रहस्यों और उनके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। आचार्य श्री विवेक जोशी जी ने बताया कि जब-जब धरती पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भक्तों की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए प्रभु मानव रूप में अवतार लेते हैं। कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए ही वासुदेव और देवकी के घर भगवान कृष्ण का प्राकट्य हुआ।

जैसे ही भगवान कृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों और लाइटों से सराबोर हो गया। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमने और नाचने लगे।

बाल कृष्ण के विग्रह को सुंदर पालने में विराजमान कर छप्पन भोग अर्पित किया गया। महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक बधाई गीत गाकर खुशी का इजहार किया।

जन्मोत्सव की आरती के बाद उपस्थित सभी भक्तों के बीच माखन, मिश्री और विशेष प्रसाद का वितरण किया गया। श्री हरि सिमरन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कथा के आगामी दिनों में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा और रुक्मणी विवाह जैसे अत्यंत दिव्य प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। समिति ने सभी शहरवासियों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ज्ञानगंगा का लाभ उठाएं। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक, समाज सेवी और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और आज मुख्य अतिथि भूपिंदर शर्मा, अध्यक्ष उत्तराखंड प्रकोष्ट, व नगर निगम पार्षद कंवर राणा ने नेअपनी हाजिरी भागवत कथा में लगाई। आज की लंगर सेवा विजय जिंदल परिवार द्वारा समिति को दी गई।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X