Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

राज्यपाल ने शुरू किया ‘ब्रेक फ्री’ एचआईवी जागरूकता अभियान

Updated on Thursday, August 13, 2026 00:53 AM IST

चंडीगढ़, (प्रोसन बर्मन) पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को पंजाब राजभवन में ‘ब्रेक फ्री’ एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं से एचआईवी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच कराने और समाज में इस बीमारी को लेकर फैले मिथकों तथा भेदभाव को खत्म करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शुरू किए गए इस अभियान का आयोजन चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी, स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की ओर से किया गया है। अभियान में डिजिटल तकनीक के जरिये लोगों तक एचआईवी से जुड़ी सही और प्रमाणित जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया है।

क्यूआर कोड से गोपनीय जोखिम आकलन

‘वन स्कैन, वन स्टेप टुवर्ड्स ब्रेकिंग फ्री’ पहल के तहत क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है। इसे स्कैन कर व्यक्ति गोपनीय तरीके से अपना एचआईवी सेल्फ-रिस्क असेसमेंट कर सकता है। इसके अलावा उसे एचआईवी से जुड़ी प्रमाणित जानकारी, जांच, परामर्श और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ने का विकल्प मिलेगा।

राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को एचआईवी के बारे में सही और वैज्ञानिक जानकारी देना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि युवा देश का केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की ताकत भी हैं। वे सकारात्मक सामाजिक बदलाव के वाहक बन सकते हैं।

कटारिया ने एचआईवी संक्रमित लोगों के साथ होने वाले भेदभाव पर चिंता जताते हुए कहा कि सामाजिक तिरस्कार और लोगों की प्रतिक्रिया के डर से कई लोग अपनी स्थिति बताने में हिचकते हैं। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमित लोगों को सम्मान, गरिमा और समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने वर्ष 2030 तक एचआईवी/एड्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में समाप्त करने के लिए जागरूकता, समय पर जांच और प्रभावी उपचार के साथ भेदभाव खत्म करने पर जोर दिया।

दो माह तक चलेंगी गतिविधियां

गृह-सह-स्वास्थ्य सचिव मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि अभियान डिजिटल तकनीक और जनजागरूकता का प्रभावी मेल है। इसका उद्देश्य लोगों को केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं, सेवाओं और उपलब्ध सहायता के बारे में जागरूक करना भी है, ताकि वे बिना झिझक जांच, परामर्श और उपचार करा सकें।

उन्होंने बताया कि अगले दो माह तक स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी विभागों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और विभिन्न समुदायों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, रेड रिबन क्लबों, स्वास्थ्य कर्मियों और मीडिया से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

अभियान को रोज गार्डन, प्लाजा-17, एलांते मॉल, सुखना झील, नाइन-पीजीआईएमईआर, पीईसी, पंजाब विश्वविद्यालय, जीएमएसएच-16, जीएमसीएच-32, सेक्टर-22 और सेक्टर-19 बाजार तथा रोटरी-37 में भी एक साथ शुरू किया गया। कार्यक्रम में ‘ब्रेक फ्री : इंडिया’ज ट्रस्टेड डिजिटल स्पेस फॉर ऑल एचआईवी कंसर्न्स’ विषय पर जागरूकता वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, गृह-सह-स्वास्थ्य सचिव मंदीप सिंह बराड़, स्वास्थ्य सेवाओं की निदेशक डॉ. सुमन सिंह और चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी की परियोजना निदेशक डॉ. सद्भावना पंडित सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, शोधकर्ता, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और फ्रंटलाइन वर्कर मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X