Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : विकसित भारत के साथ विकसित चंडीगढ़ का संकल्प : सौरभ जोशी

Updated on Saturday, August 15, 2026 21:55 PM IST

चंडीगढ़, स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मेयर सौरभ जोशी ने शहरवासियों से स्वच्छ, हरा-भरा, सुरक्षित और विकसित चंडीगढ़ बनाने में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि आजादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य के साथ चंडीगढ़ को विकास और सुशासन का मॉडल बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।


समारोह में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, आईएएस, विशेष आयुक्त हरप्रीत सिंह सूदन, आईएएस, वरिष्ठ उपमहापौर जस्मानप्रीत सिंह, पार्षद, निगम के वरिष्ठ अधिकारी, शहर के प्रमुख नागरिक, चंडीगढ़ बीओपर मंडल, आरडब्ल्यूए और एमडब्ल्यूए के पदाधिकारी, एनजीओ प्रतिनिधि तथा विद्यार्थी मौजूद रहे।
डंपिंग ग्राउंड पर 7 हजार पौधे लगाए


मेयर ने कहा कि ग्रीन चंडीगढ़ एक्शन प्लान के तहत इस वर्ष 1.50 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। वन महोत्सव के दौरान डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में करीब 7 हजार पौधे लगाए गए, जिनमें बांस, सजावटी और स्थानीय प्रजातियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कभी कचरे के पहाड़ के लिए जाना जाने वाला यह स्थान अब पर्यावरण सुधार और हरित बदलाव का प्रतीक बन रहा है। शहर में हरित पट्टियों और पार्कों के विकास पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 142.72 किलोमीटर सड़कों की री-कारपेटिंग की गई है, जबकि करीब 10.40 करोड़ रुपये की लागत से 54.11 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और री-कारपेटिंग का काम किया गया है। मनीमाजरा सब-ऑफिस का नवीनीकरण, रैन बसेरों का निर्माण व मरम्मत, विभिन्न सेक्टरों के बाजारों का उन्नयन, बहलाना श्मशान घाट का विकास और मनीमाजरा मोटर मार्केट में सीमेंट-कंक्रीट फ्लोरिंग समेत कई कार्य पूरे किए गए हैं।


स्वच्छता और महिला सशक्तीकरण पर जोर
मेयर ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में ‘स्वच्छ स्टार स्कूल रैंकिंग’ पहल शुरू की गई है, ताकि बच्चों में बचपन से ही स्वच्छता की आदत विकसित हो। ‘हर घर स्वच्छता, हर द्वार स्वच्छता’ अभियान के तहत स्रोत पर गीले और सूखे कचरे को अलग करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया है। आरआरआर केंद्रों की संख्या एक से बढ़ाकर तीन की गई है।
उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर 31 स्थानों पर स्रोत पृथक्करण के प्रदर्शन, 58 वार्डों में स्वच्छता अभियान और 574 पौधों का रोपण किया गया। इन गतिविधियों में 50 से अधिक आरडब्ल्यूए, एनजीओ, स्वयं सहायता समूह और युवा संगठनों ने भाग लिया।
महिला सशक्तीकरण के तहत 28 स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं, जिनमें 280 महिलाएं शामिल हैं। रोज फेस्टिवल के दौरान एसएचजी को 20 स्टॉल दिए गए, जिससे करीब पांच लाख रुपये का कारोबार हुआ। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 85 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 43 मंजूर हुए और 111 लाभार्थियों को 55.50 लाख रुपये के ऋण दिए गए। 35 महिलाओं को AIRXY पहल के माध्यम से रोजगार मिला, जबकि 25 महिलाओं को ‘सोलर दीदी’ का प्रशिक्षण दिया गया।
फायर सेवाओं के आधुनिकीकरण की तैयारी
मेयर ने कहा कि चंडीगढ़ में फायर सेफ्टी सर्टिफिकेशन व्यवस्था को मजबूत किया गया है और हरियाणा फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज एक्ट, 2022 लागू किया गया है। स्कूलों, अस्पतालों, उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नियमित फायर सेफ्टी निरीक्षण, मॉक ड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि फायर विभाग के आधुनिकीकरण की व्यापक योजना तैयार की गई है। इसके तहत आधुनिक उपकरण, नया संचार तंत्र, फायर टेंडर, वाटर बाउजर और टर्नटेबल लैडर सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराने पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
मेयर ने नागरिकों से स्वच्छता को आदत बनाने, गीले-सूखे कचरे को अलग करने, पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने, पानी-बिजली बचाने, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन पहलों की सफलता नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर है।
समारोह में समाज के लिए उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आरडब्ल्यूए और एमडब्ल्यूए, डॉक्टरों, इंजीनियरों, विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। नगर निगम के उत्कृष्ट कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X