चंडीगढ़, देव समाज कॉलेज फॉर वुमेन, सेक्टर-45बी में बुधवार को नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह का मुख्य आकर्षण मिस फ्रेशर्स-2026 प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में शानदार रैंप वॉक के बाद बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ध्रुवी को मिस फ्रेशर्स-2026 चुना गया। बीसीए प्रथम वर्ष की अनन्या प्रथम रनर-अप और बीए प्रथम वर्ष की सान्वी द्वितीय रनर-अप रहीं। बीसीए प्रथम वर्ष की नव्या ने मिस चार्मिंग और बीए प्रथम वर्ष की सौम्या ने मिस कॉन्फिडेंट का खिताब जीता।
विद्यार्थियों को सार्थक समय बिताने की प्रेरणा
आईएस देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कोऑर्डिनेटर इंदरजीत ग्रेवाल और कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. शिवा मलिक ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। ग्रेवाल ने विद्यार्थियों को कॉलेज जीवन का सदुपयोग करने और व्यक्तित्व के बहुमुखी विकास के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) नीरू मलिक ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और कॉलेज की परंपराओं में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उपलब्ध हर अवसर का लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम ने नए विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग और अपनत्व की भावना को बढ़ावा दिया।