चंडीगढ़, सिटिजन अवेयरनेस ग्रुप के चेयरमैन एवं मिरर 365 और चंडीगढ़ टुडे के एडिटर-इन-चीफ सुरिंदर वर्मा को समाज सेवा और जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिशा आइकॉनिक अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। मोहाली स्थित होटल रेडिसन रेड में आयोजित समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
वर्मा को यह सम्मान सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के प्रयासों के लिए दिया गया। सिटिजन अवेयरनेस ग्रुप और मीडिया के माध्यम से उन्होंने सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा लोगों को समाज के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने का काम किया है।
सम्मान को बताया आगे काम करने की प्रेरणा
सम्मान प्राप्त करने के बाद सुरिंदर वर्मा ने आयोजकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज सेवा और जनजागरूकता के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा है।
राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा कि ऐसे सम्मान समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को प्रोत्साहित करते हैं। इससे अन्य लोग भी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित होते हैं।