चंडीगढ़ ( प्रोसन बर्मन ) सेक्टर-25/38 लाइट प्वाइंट के पास एक युवक के साथ डंडों से मारपीट कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दड़ुआ माजरा कॉलोनी निवासी आशुदीप की शिकायत पर कृष्ण और दो-तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 15 अगस्त की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सेक्टर-25 की तरफ जाते समय आरोपियों ने उसके साथ डंडों से मारपीट की। हमले में वह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया।
थाना-11 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2) और 3(5) के तहत एफआईआर नंबर 96 दर्ज की है। मामले की जांच जारी है।