Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में अब वार्डों के बीच स्वच्छता की होगी रैंकिंग

Updated on Thursday, September 03, 2026 23:43 PM IST

चंडीगढ़, (प्रोसन बर्मन) चंडीगढ़ को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय मॉडल बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने ‘स्वच्छ वार्ड रैंकिंग-2026’ शुरू की है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने गुरुवार को इस पहल का शुभारंभ किया। एक माह चलने वाली प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा और पुरस्कार समारोह 2 अक्टूबर 2026 को होगा।


कटारिया ने कहा कि यह केवल वार्डों के बीच प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जवाबदेही, जनभागीदारी, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन की नई संस्कृति विकसित करने की पहल है। उन्होंने कहा कि ‘सिटी ब्यूटीफुल’ की पहचान केवल वास्तुकला, हरियाली और चौड़ी सड़कों से नहीं, बल्कि स्वच्छता, नागरिक अनुशासन और सार्वजनिक स्थानों के प्रति जिम्मेदार व्यवहार से भी होती है।


उन्होंने लोगों से घर से ही कचरे का अलग-अलग करना, जिम्मेदारी से कचरा डालना और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने को दैनिक आदत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम न रहकर व्यक्तिगत मूल्य और सामाजिक व्यवहार बननी चाहिए।
1000 अंकों और 55 मानकों पर होगा आकलन
नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, आईएएस ने बताया कि सभी वार्डों का मूल्यांकन 1000 अंकों और 55 मानकों वाले ढांचे के आधार पर किया जाएगा। इसमें घर-घर कचरा संग्रहण, स्रोत पर कचरा अलग करना, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, बल्क वेस्ट जनरेटर का प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियंत्रण, सार्वजनिक शौचालय, जीरो वेस्ट पहल, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और नागरिक भागीदारी को शामिल किया गया है।


राज्यपाल ने कहा कि मूल्यांकन केवल फोटो या कागजी रिकॉर्ड तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि कचरे के उत्पादन से लेकर संग्रहण, छंटाई, परिवहन, प्रसंस्करण, पुनर्चक्रण, पुन: उपयोग और अंतिम निपटान तक पूरी व्यवस्था के वास्तविक परिणामों पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने नगर निगम को रैंकिंग मासिक या कम से कम वर्ष में दो बार कराने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।
उन्होंने पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में अभियान का ‘मुख्य समन्वयक’ बनने और आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन, स्कूलों, युवाओं, सफाई कर्मचारियों और नागरिकों को साथ जोड़ने को कहा। स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को ‘स्वच्छता एंबेसडर’ बनाने पर भी जोर दिया।
शीर्ष तीन प्लेटिनम वार्डों को मिलेंगे प्रस्तावित अनुदान
नगर निगम ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्लेटिनम वार्डों के लिए प्रोत्साहन की व्यवस्था प्रस्तावित की है। इसके तहत प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले वार्डों को क्रमश: 50 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपये के विकास अनुदान दिए जाने का प्रस्ताव है। कटारिया ने कहा कि इससे वार्डों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और सफल प्रयोगों को दूसरे वार्डों में अपनाने का अवसर मिलेगा।
मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि हर वार्ड की अपनी समस्याएं हैं और रैंकिंग व्यवस्था स्थानीय स्तर पर समस्याओं की पहचान कर उनके व्यावहारिक समाधान तलाशने में मदद करेगी। उन्होंने नागरिकों से सड़कों, पार्कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों को अपने घर का विस्तार मानकर उनकी स्वच्छता की जिम्मेदारी लेने की अपील की।
आयुक्त अमित कुमार ने इस अवसर पर स्कूल स्टार अवार्ड्स पहल की भी जानकारी दी। इसके तहत स्वच्छता, कचरा अलग करने, पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों की भागीदारी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया गया है। प्रथम स्थान प्राप्त स्कूल को 51 हजार रुपये, द्वितीय को 31 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त स्कूल को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में गृह सचिव-सह-सचिव स्थानीय निकाय मंदीप सिंह बराड़, उपमहापौर सुमन शर्मा, नगर निगम के पार्षद, वरिष्ठ अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए और एमडब्ल्यूए पदाधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी तथा अन्य हितधारक मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X