Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

पीयू को विश्वस्तरीय संस्थान बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : उपराष्ट्रपति

Updated on Friday, September 04, 2026 23:22 PM IST

चंडीगढ़,  उपराष्ट्रपति एवं पंजाब विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को पंजाब विश्वविद्यालय में एडवांस्ड इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी और पंजाब यूनिवर्सिटी टेक इनोवेशन फोरम (PU-TIF) का उद्घाटन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय समुदाय से पीयू को उच्च शिक्षा और शोध का विश्वस्तरीय संस्थान बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने और सुझाव देने का आह्वान किया।


उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और नवाचार के लिए तेजी से वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक शोध व्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है।
एडवांस्ड इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी के तहत एटॉमिक फोर्स माइक्रोस्कोप, रमन स्पेक्ट्रोमीटर, डीएनए सीक्वेंसर, फ्लो साइटोमीटर और एफटीआईआर स्पेक्ट्रोमीटर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों से नैनो टेक्नोलॉजी, मटीरियल साइंस, पर्यावरण विज्ञान और जीनोमिक्स जैसे क्षेत्रों में विश्वविद्यालय की शोध क्षमता मजबूत होगी।


शोध समाज की वास्तविक जरूरतों से जुड़े : राधाकृष्णन
उपराष्ट्रपति ने Bio-NEST को सेक्शन-8 की गैर-लाभकारी कंपनी के रूप में PU-TIF में बदलने को शोध, उद्यमिता और तकनीकी विकास के लिए नया संस्थागत ढांचा बताया। उन्होंने कहा कि नवाचार को गति तब मिलती है, जब शिक्षण संस्थान, उद्योग, इनक्यूबेटर और निवेशक मिलकर काम करते हैं।
युवा शोधकर्ताओं से उन्होंने उद्देश्यपूर्ण विज्ञान को आगे बढ़ाने, असफलताओं से सीखने और ऐसी तकनीक विकसित करने का आग्रह किया जो समावेशी, बड़े स्तर पर लागू होने वाली और समाज की वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो। उन्होंने कहा कि शोध का लाभ समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचना चाहिए।
कैंपस सुरक्षा पर भी जताई चिंता


उपराष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि पीएचडी छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को पूरे परिसर का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्देश दिया था। उन्होंने बताया कि मौजूदा बुनियादी ढांचे की समीक्षा और विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए आंतरिक समिति गठित की गई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा एवं कल्याण विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता रहनी चाहिए।
छात्रों से नशे से दूर रहने की अपील
राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘नशा मुक्त भारत’ के निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने छात्रों से नशीले पदार्थों से दूर रहने और अपने परिवार तथा दोस्तों को भी इससे दूर रखने के लिए प्रेरित करने को कहा।
उन्होंने विश्वास जताया कि अत्याधुनिक वैज्ञानिक सुविधाएं और PU-TIF पंजाब विश्वविद्यालय में शोध, नवाचार और उद्यमिता को नई मजबूती देंगे। उन्होंने कहा कि कक्षाओं और प्रयोगशालाओं से निकलने वाले विचार युवाओं के लिए अवसर पैदा करें और विकसित भारत तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में योगदान दें।
कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, लोकसभा सांसद मनीष तिवारी, पंजाब विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मीनाक्षी गोयल समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X