चंडीगढ़,( प्रोसन बर्मन) चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार का दावा करते हुए वार्ड नंबर 33 से दानिश क़ुरैशी, वार्ड नंबर 28 से एडवोकेट मुशीर आज़म अंसारी और वार्ड नंबर 14 से मोहम्मद अनीश क़ुरैशी सहित कई लोगों के पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी है। पार्टी के चंडीगढ़ प्रभारी सरदार जरनैल सिंह की मौजूदगी में वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया।
पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार मोहम्मद अनीश क़ुरैशी, आशिस कुमार, बच्चू भाई, सौरव कुमार, कामिल, ज़ाहिद, सारिक, नूर, ताहिर, रिजवान, शकील, साहा आलम, नदीम ख़ान, सोमनाथ सिंह, परमजीत सिंह, लखवीर, दानिश और सुनील कुमार समेत अन्य लोग आप में शामिल हुए।
कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना
आप चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक विंग, शादाब राठी ने कहा कि चंडीगढ़ में पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव में अल्पसंख्यक विंग पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
राठी ने कांग्रेस और भाजपा पर अल्पसंख्यक समाज को वोट बैंक की राजनीति तक सीमित रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज अब डर और भ्रम की राजनीति से आगे बढ़कर अपने अधिकार, सम्मान और विकास के मुद्दों के साथ खड़ा हो रहा है।
उन्होंने कहा कि नए लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और चंडीगढ़ में आप को मजबूती मिलेगी।