Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को मजबूती : AAP पार्षद रामचंद्र यादव कांग्रेस में शामिल, अदाकारा अदिति आर्या ने भी थामा हाथ

Updated on Wednesday, September 09, 2026 00:37 AM IST

चंडीगढ़, (प्रोसन बर्मन) नगर निगम चुनाव से पहले चंडीगढ़ की सियासत में कांग्रेस को बड़ा बढ़ावा मिला है। आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 15 के पार्षद रामचंद्र यादव मंगलवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। पंजाबी सिनेमा की अदाकारा अदिति आर्या ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की की मौजूदगी में दोनों ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
यादव ढोल-नगाड़ों और समर्थकों की नारेबाजी के बीच कांग्रेस भवन पहुंचे। कांग्रेस के अनुसार, यादव की पूर्वांचल समाज में मजबूत पकड़ है और उनके साथ बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग भी कांग्रेस से जुड़े। यादव आम आदमी पार्टी के युवा संगठन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
अदिति आर्या ने कहा कि वह चंडीगढ़ की बेटी हैं और उन्होंने शहर का वह दौर देखा है, जब चंडीगढ़ देश के खूबसूरत और व्यवस्थित शहरों में गिना जाता था। उन्होंने कहा कि शहर के विकास, स्वच्छता, संस्कृति, पर्यटन और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को उसका खोया गौरव वापस दिलाना जरूरी है।
यादव बोले—भाजपा को हराने की क्षमता कांग्रेस में
कांग्रेस में शामिल होने के बाद रामचंद्र यादव ने AAP और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में भाजपा को हराने की वास्तविक क्षमता कांग्रेस में है। AAP छोड़ने के कारणों का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि पार्टी में काबिल और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं की पर्याप्त कद्र नहीं है तथा चंडीगढ़ में पार्टी का नेतृत्व दिशाहीन नजर आता है। उन्होंने कहा कि अब वह कांग्रेस के मंच से शहर और खासकर पूर्वांचल समाज की आवाज उठाएंगे।
एचएस लक्की ने कहा कि राहुल गांधी की जनपक्षीय और निडर राजनीति को देश में समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस पानी, महंगाई, नगर निगम की वित्तीय स्थिति, संपत्ति कर, कलेक्टर रेट, विकास की धीमी गति और निगम के कामकाज में पारदर्शिता जैसे मुद्दे लगातार उठा रही है। उनके मुताबिक यादव और अदिति आर्या का कांग्रेस में शामिल होना शहर के विभिन्न वर्गों के कांग्रेस से जुड़ने का संकेत है।
लक्की का दावा—दिसंबर में कांग्रेस का मेयर बनेगा
लक्की ने दावा किया कि आने वाले दिनों में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां कांग्रेस में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2026 में होने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को मजबूत जनादेश मिलेगा और नगर निगम में कांग्रेस का मेयर बनेगा।
भाजपा के नगर निगम शासन पर निशाना साधते हुए लक्की ने कहा कि पिछले 10 में से नौ मेयर भाजपा से रहे, लेकिन शहर को अपेक्षित विकास नहीं मिला। उन्होंने भाजपा के कार्यकाल में सामने आए विवादों और भ्रष्टाचार के आरोपों का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि जनता अब जवाबदेही, पारदर्शिता और जमीन पर दिखाई देने वाला विकास चाहती है।
लक्की ने पानी, सफाई, ट्रैफिक, पार्किंग, सड़कों, संपत्ति कर और नगर निगम की वित्तीय स्थिति जैसे मुद्दों पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि जनता निगम शासन का हिसाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी भी शहर से जुड़े मुद्दे संसद और स्थानीय स्तर पर उठाते रहे हैं। लक्की ने दावा किया कि निगम में कांग्रेस के आने पर रुकी विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी और चंडीगढ़ को फिर अग्रणी शहरों की कतार में लाया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X