चंडीगढ़ , नगर निगम चंडीगढ़ ने बुधवार को शहरभर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाई गई दुकानों और कब्जों को हटाया। इस दौरान उल्लंघन करने वालों के 81 चालान किए गए। निगम की प्रवर्तन टीमों ने सेक्टर 15, 7, पीजीआई, 9, 37, 20, 21, 48 और 49 सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा कर बैठे अवैध वेंडरों और अन्य अतिक्रमण को हटाया। निगम के अनुसार अभियान का उद्देश्य पैदल राहगीरों और वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखना है।
सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण नहीं होने देंगे
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण की अनुमति नहीं दी जाएगी। शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।