चंडीगढ़। सु-कैम पावर सिस्टम्स की ओर से बुधवार को हयात रीजेंसी, एलांते चंडीगढ़ में चैनल पार्टनर एक्सीलेंस समिट-2026 का आयोजन किया गया। समिट में कंपनी के चैनल पार्टनर्स, डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की थीम “टुगेदर टुवर्ड्स ए पावरफुल टुमारो” रही।सू कैम के डायरेक्टर यजन बंसल और संचित सेखवाल की विशिष्ट उपस्थिति रही l
समिट में पावर बैकअप, सोलर एवं रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और ऊर्जा दक्षता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। कंपनी ने ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप भरोसेमंद और ऊर्जा-कुशल समाधान उपलब्ध कराने के लिए चैनल पार्टनर्स की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में आरके इलेक्ट्रॉनिक्स को सु-कैम के सुपर डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। कंपनी की ओर से चैनल पार्टनर्स के योगदान और लंबे समय से मिल रहे सहयोग की सराहना भी की गई।
सु-कैम के ऑल इंडिया हेड-सेल्स एंड मार्केटिंग अशोक चौधरी ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत सु-कैम हाइब्रिड इन्वर्टर के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कंपनी पावर स्टोरेज के लिए लिथियम-आयन बैटरी पर भी काम कर रही है, ताकि आने वाले समय में ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रख सके।
उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण अनुकूल पावर सॉल्यूशंस के साथ-साथ अपने डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क को और मजबूत करना है।
समिट में रविंदर कौशिक, अशोक कौशिक, नवराज मित्तल और रजनीश बंसल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन “पावरिंग पार्टनर्स, बिल्डिंग टुमारो” के संदेश के साथ हुआ।