Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने चंडीगढ़ में किए जनसेवा के कार्यक्रम

Updated on Thursday, September 17, 2026 20:18 PM IST

चंडीगढ़, ( प्रोसन बर्मन ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश ने सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी केयर किट वितरित की गईं, रक्तदान शिविर में 90 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया और वरिष्ठ नागरिकों को फल बांटे गए। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
सुबह 10 बजे जनरल अस्पताल, सेक्टर-16 में नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी डायपर पैंट्स और बेबी केयर किट वितरित की गईं। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. सुमन सिंह, डिप्टी मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. परमजीत सिंह, डॉ. सद्भावना, भाजपा मेडिकल सेल के प्रदेश अध्यक्ष ललित तकियार, मेडिकल सेल के इंचार्ज डॉ. संजीव भाटिया, स्टेट मीडिया प्रभारी रवि रावत और जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सोनू सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज, सेक्टर-32 में भी नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी केयर किट और डायपर पैंट्स वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला प्रधान रविंद्र मलिक और मंडल प्रधान रिचा वर्मा उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में 90 यूनिट रक्त एकत्रित


भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल वर्मा की ओर से मार्बल मार्केट में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने भी रक्तदान किया। शिविर में कुल 90 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
ओबीसी मोर्चा की ओर से सेक्टर-15 स्थित सीनियर सिटिजन होम में वरिष्ठ नागरिकों को फल भी वितरित किए गए। इस दौरान बुजुर्गों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
सेक्टर-17 प्लाजा में रंगोली के साथ जलाए दीये
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत कला ग्राम, रेलवे स्टेशन, सेक्टर-13, पीजीआई न्यू ब्लॉक, सेक्टर-12, बर्ड पार्क, सेक्टर-6, स्टूडेंट हॉस्टल कॉमर्स कॉलेज, सेक्टर-50, हॉकी स्टेडियम, सेक्टर-42, सेक्टर-17 प्लाजा, कमांड कंट्रोल सेंटर, सेक्टर-17, एयर फोर्स हेरिटेज सेंटर, सेक्टर-18, भाजपा कार्यालय कमलम, सेक्टर-33, पंजाब यूनिवर्सिटी कन्वेंशन सेंटर, सेक्टर-25 और क्रिकेट स्टेडियम, सेक्टर-16 सहित विभिन्न स्थानों पर दीये जलाए गए।
सेक्टर-17 प्लाजा में रंगोली सजाकर बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने यहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ दीया जलाया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कमांड कंट्रोल सेंटर, सेक्टर-17 और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बर्ड पार्क, सेक्टर-6 में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
भाजपा के अनुसार, शहर के सभी बूथों पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें लाभार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। पार्टी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत समाज के विभिन्न वर्गों तक जनसेवा के कार्य पहुंचाए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X