Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

50 हजार दीयों की स्वर्णिम आभा से जगमगाया सेक्टर-17 प्लाजा

Updated on Thursday, September 17, 2026 22:23 PM IST

चंडीगढ़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत  शहर का दिल कहे जाने वाले सेक्टर-17 का प्लाजा 50,000 पारंपरिक मिट्टी के दीयों की मनमोहक रोशनी से जगमगा उठा। निगम की ओर से आयोजित 'आशीर्वाद का दीया' नामक इस भव्य कार्यक्रम में जहां एक ओर भारतीय संस्कृति व विरासत की अद्भुत झलक देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर स्थानीय कारीगरों को रोजगार देकर 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश भी मजबूती से दिया गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन शहर के मेयर सौरभ जोशी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर निगमायुक्त अमित कुमार (आईएएस), संयुक्त आयुक्त डॉ. हिमांशु गुप्ता, बलबीर राज सिंह, डॉ. इंद्रजीत और चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (एमओएच) डॉ. इंद्रदीप कौर सहित निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में शहरवासी, स्थानीय कुम्हार परिवार और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं ने भी इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
100 कुम्हार परिवारों के चेहरों पर लौटी मुस्कान


यह कार्यक्रम केवल जश्न तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आजीविका समर्थन का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी बनकर उभरा। इस पहल से सीधे तौर पर शहर के लगभग 100 स्थानीय कुम्हार परिवारों को जोड़ा गया था। इतने बड़े पैमाने पर मिट्टी के दीयों के उपयोग से उनके पारंपरिक शिल्प को भारी प्रोत्साहन और आर्थिक संबल मिला। वहीं, उत्सव के रंग में चार चांद लगाते हुए विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्यों ने पूरे प्लाजा क्षेत्र में बेहद खूबसूरत और कलात्मक रंगोलियां बनाईं, जिन्होंने वहां मौजूद हर दर्शक का मन मोह लिया।
हर दीया कुम्हारों की कड़ी मेहनत का प्रतीक : मेयर
इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि यह अनूठी पहल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि प्लाजा में जल रहा हर एक दीया स्थानीय कुम्हारों की कड़ी मेहनत, समर्पण और शिल्प कौशल का प्रतीक है। मेयर ने जोर देते हुए कहा कि एसएचजी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि सामुदायिक विकास और आजीविका सृजन में महिलाओं का योगदान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों का समर्थन करने वाली ऐसी पहलों से जमीनी स्तर पर अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और रोजगार के स्थायी अवसर पैदा होते हैं। हजारों दीयों को एक साथ प्रज्वलित करना आशा, सकारात्मकता और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।
नागरिकों की भागीदारी से आयोजन हुआ सफल
निगमायुक्त अमित कुमार ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कुम्हार परिवारों, एसएचजी सदस्यों, नगर निगम के स्वयंसेवकों और आम नागरिकों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। दीयों की रोशनी से सराबोर सेक्टर-17 प्लाजा ने न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि पर्यटकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे वहां एक जीवंत और उत्सवपूर्ण माहौल बन गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों व नागरिकों ने 'सेवा संकल्प' के संदेश को आत्मसात करते हुए भविष्य में भी स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने, महिला समूहों को सशक्त बनाने और चंडीगढ़ में ऐसे समुदाय-संचालित कार्यक्रमों को निरंतर बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प लिया।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X