Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में तीन केमिस्ट दुकानों से 1740 कैप्सूल और 38 बोतलें जब्त

Updated on Saturday, September 19, 2026 23:26 PM IST

 

चंडीगढ़, (प्रोसन बर्मन) चंडीगढ़ प्रशासन के ड्रग्स कंट्रोल विंग ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत सेक्टर-40, 41 और 23-सी स्थित तीन केमिस्ट दुकानों पर छापेमारी कर नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की आशंका वाली दवाएं जब्त की हैं। 16 से 18 सितंबर तक चली कार्रवाई में कुल 1740 कैप्सूल और 38 बोतल कफ सिरप बरामद किए गए। इनकी कीमत करीब 66 हजार रुपये बताई गई है। संबंधित दुकानदार दवाओं की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा सके।

तीन दिन में तीन दुकानों पर कार्रवाई

ड्रग्स कंट्रोल विंग की टीम ने 16 सितंबर को रात करीब 10 बजे सेक्टर-40 स्थित साई मेडिकल एजेंसी का निरीक्षण किया। यहां प्रेगाबालिन युक्त पांच प्रकार की दवाओं के 820 कैप्सूल जब्त किए गए। इनकी कीमत करीब 13 हजार रुपये है।

17 सितंबर को सेक्टर-41 स्थित सूद मेडिकल स्टोर से ट्रामाडोल और कोडीन युक्त तीन प्रकार की दवाएं जब्त की गईं। इनमें 120 कैप्सूल और 35 बोतल कफ सिरप शामिल हैं। इनकी कीमत करीब 27 हजार रुपये बताई गई है।

18 सितंबर को रात करीब 10 बजे एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अधिकारियों के साथ सेक्टर-23-सी स्थित राय मेडिकोज का निरीक्षण किया गया। यहां प्रेगाबालिन और कोडीन फॉस्फेट युक्त पांच प्रकार की दवाएं जब्त की गईं। इनमें 800 कैप्सूल और तीन बोतल कफ सिरप शामिल हैं। इनकी कीमत करीब 26 हजार रुपये है।

फर्मों को जारी होंगे कारण बताओ नोटिस

कार्रवाई ड्रग्स कंट्रोल विंग ने स्वास्थ्य सचिव और निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं-कम-ड्रग्स कंट्रोलर के मार्गदर्शन में की। टीम में ड्रग्स इंस्पेक्टर तजिंदर सिंह और अमित लखनपाल शामिल थे।

ड्रग्स कंट्रोलर, यूटी चंडीगढ़ की ओर से संबंधित फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। प्रशासन ने कहा है कि नशे के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X