Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

अल्जाइमर: भूलने की बीमारी को उम्र का असर न मानें, नई दवाओं से इलाज संभव

Updated on Monday, September 21, 2026 23:28 PM IST

चंडीगढ़,( प्रोसन बर्मन) विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर पीजीआईएमईआर (पीजीआई) के न्यूरोलॉजी विभाग ने डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की है। विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि लगातार याददाश्त कमजोर होने को केवल बढ़ती उम्र का असर मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। भारत में अब अल्जाइमर के लिए नई 'डिजीज-मॉडिफाइंग' दवाएं उपलब्ध हैं, जिससे शुरुआती दौर में बीमारी की पहचान और इलाज बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।
सोमवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में संस्थान की ओर से अल्जाइमर की सटीक जांच के लिए उन्नत 'बॉडी-फ्लूइड टेस्ट' और एक नया 'मरीज सहायता कार्यक्रम' शुरू करने की भी घोषणा की गई। प्रेस वार्ता में न्यूरोलॉजी विभाग से प्रो. धीरज खुराना, अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. सुचरिता रे, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कार्तिक वी.एम. और बायोकेमिस्ट्री विभाग से प्रो. इंदु वर्मा मौजूद रहे।
शुरुआती दौर में ज्यादा कारगर हैं नई दवाएं
न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. धीरज खुराना ने बताया कि अल्जाइमर के इलाज की दिशा में अब काफी बदलाव आ चुका है। उन्होंने कहा, "भारत में नई दवाओं के आने से प्रारंभिक निदान का महत्व बढ़ गया है। ये उपचार बीमारी के शुरुआती चरणों में सबसे अधिक प्रभावी हैं।" उन्होंने बताया कि समय पर जांच से मरीजों के जीवन स्तर को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। विभाग पीजीआई में डिमेंशिया प्रबंधन को और अधिक व्यवस्थित करने और एक विशेष 'पेशेंट सपोर्ट प्रोग्राम' शुरू करने पर भी काम कर रहा है, ताकि मरीजों और उनके परिवारों को सही मार्गदर्शन मिल सके।
सटीक पहचान के लिए शुरू होंगे एडवांस टेस्ट
बायोकेमिस्ट्री विभाग की प्रो. इंदु वर्मा ने एक अहम घोषणा करते हुए बताया कि संस्थान जल्द ही अल्जाइमर के लिए 'बॉडी-फ्लूइड टेस्ट' का एक पैनल शुरू करेगा। इन उन्नत जांचों से बीमारी की शुरुआत में ही सटीक पहचान हो सकेगी। साथ ही, इन टेस्ट्स के जरिए मरीजों पर चल रहे उपचार के प्रभावों की निगरानी करने में भी काफी मदद मिलेगी।
मरीजों के साथ केयरगिवर्स को भी चाहिए सपोर्ट
अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. सुचरिता रे ने बताया कि डिमेंशिया कोई एक बीमारी नहीं है, बल्कि कई बीमारियों के कारण होने वाला एक सिंड्रोम है, इसलिए हर मरीज की बारीकी से जांच जरूरी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह केवल मरीज की नहीं बल्कि पूरे परिवार की समस्या है। मरीजों की देखभाल करने वालों (केयरगिवर्स) को भारी शारीरिक, भावनात्मक और आर्थिक तनाव से गुजरना पड़ता है, इसलिए उन्हें भी उचित सहयोग मिलना चाहिए।
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कार्तिक वी.एम. ने बताया कि डिमेंशिया के मरीजों में अक्सर अवसाद (डिप्रेशन) जैसी अन्य समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। ऐसे में समग्र देखभाल के तहत इन समस्याओं की पहचान और उनका समाधान करना बेहद जरूरी है। पीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे संज्ञानात्मक (कॉग्निटिव) बदलावों और याददाश्त में आ रही कमी को पहचानें और समय रहते चिकित्सीय सलाह लें।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X