चंडीगढ़,( प्रोसन बर्मन) पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) के नए ओपीडी ब्लॉक में सोमवार को सभी स्टाफ सदस्यों के लिए एक विशेष अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान में चलाए जा रहे 'मरीज सुरक्षा पखवाड़ा' (पेशेंट सेफ्टी फोर्टनाइट) अभियान के हिस्से के तौर पर आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य अस्पताल के कर्मचारियों को आग लगने जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने, मरीजों की सुरक्षित निकासी और अग्नि शमन उपकरणों के सही इस्तेमाल को लेकर प्रशिक्षित और जागरूक करना है, ताकि अस्पताल परिसर में मरीजों और कर्मचारियों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।