Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

टैक्सी चालक हत्याकांड: मलोया पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार

Updated on Monday, September 21, 2026 23:30 PM IST

चंडीगढ़, (प्रोसन बर्मन) चंडीगढ़ के सेक्टर-38 वेस्ट में टैक्सी चालक विजय कुमार की तेजधार हथियार से हत्या के मामले में मलोया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात के महज 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को सेक्टर-56 के जंगली इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाबदीप सिंह (25) और हरप्रीत सिंह (21) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पंजाब के मानसा जिले के गांव साहनेवाली के रहने वाले हैं।
एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा-निर्देशों और मलोया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलदेव कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


मुख्य आरोपी पंजाबदीप है आदतन अपराधी
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी पंजाबदीप सिंह एक आदतन अपराधी है। उस पर पहले भी हत्या का मामला दर्ज है। साल 2023 में उसने मोहाली (मटौर थाना) इलाके में एक अन्य टैक्सी चालक दयानंद शर्मा की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था और टैक्सी लूट ली थी। इसके अलावा उस पर अगस्त 2025 में पटियाला की त्रिपड़ी पुलिस द्वारा प्रिजन एक्ट (जेल अधिनियम) के तहत भी एक मामला दर्ज किया गया था। वहीं, दूसरे आरोपी हरप्रीत सिंह का यह पहला आपराधिक मामला है और उसका कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं मिला है।
खून से सनी मिली थी टैक्सी
गौरतलब है कि 19 सितंबर की सुबह 8:11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सेक्टर-38 वेस्ट स्थित बगिया नर्सरी और सर्विस स्टेशन के पास एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान विजय कुमार निवासी कुराली (हाल निवासी मलोया) के रूप में हुई थी।
मामले की शिकायत मलोया निवासी टैक्सी मालिक प्रदीप सिंह ने दी थी। प्रदीप ने बताया कि उसने अपनी टैक्सी (PB01D1321) विजय को 16 सितंबर को 700 रुपये प्रतिदिन के किराये पर दी थी। 19 सितंबर की रात करीब 1 बजे प्रदीप को सूचना मिली कि उसकी टैक्सी सेक्टर-52 में जगदीप टैक्सी स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप के पास लावारिस हालत में खड़ी है और कार के अंदर खून बिखरा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल से सीएफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाए थे, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारों को दबोच लिया गया।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X