Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

जल एवं अपशिष्ट प्रबंधन: चेक गणराज्य में मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने किया भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

Updated on Monday, September 21, 2026 23:31 PM IST

चंडीगढ़/प्राग, सतत जल प्रबंधन, अपशिष्ट जल उपचार और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल इन दिनों चेक गणराज्य के दौरे पर है। जल प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी पर केंद्रित यह पांच दिवसीय मिशन 21 से 25 सितंबर तक चलेगा।
प्राग में उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने भारतीय संदर्भ में जल अर्थव्यवस्था को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जल को एक महत्वपूर्ण संसाधन मानते हुए इसके संरक्षण, कुशल उपयोग, अपशिष्ट जल के उपचार और पुनर्चक्रण (रिसाइकिलिंग) पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए सरकारी नीतियों, आधुनिक तकनीक, शैक्षणिक शोध और उद्योगों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर चेक गणराज्य के पर्यावरण उपमंत्री इवो मार्सिन ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए साझा पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को अहम बताया। उन्होंने कचरे को केवल निपटाने की वस्तु मानने के बजाय इसके दोबारा उपयोग और संसाधनों के कुशल इस्तेमाल पर फोकस करने की बात कही।
तीन शहरों का दौरा, शोध व तकनीक पर होगा मंथन
भारतीय प्रतिनिधिमंडल चेक गणराज्य के तीन प्रमुख शहरों- प्राग, ज़्लीन और ओस्ट्रावा का दौरा करेगा। इस दौरान चेक गणराज्य के सरकारी अधिकारियों, कंपनियों और अनुसंधान संस्थानों के साथ तकनीकी सहयोग, संयुक्त अनुसंधान और निवेश पर चर्चा की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में नीति निर्माताओं के अलावा आईआईटी रोपड़ और चितकारा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व शिक्षाविद भी शामिल हैं, जिससे इस मिशन को शोध और नवाचार के मोर्चे पर मजबूती मिली है।
इस अहम पहल की शुरुआत चेक गणराज्य के मानद वाणिज्य दूत मेजर गुनीत चौधरी द्वारा की गई है। मिशन का आयोजन भारत में चेक गणराज्य के दूतावास और वहां के पर्यावरण मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस दौरे से दोनों देशों के बीच पायलट परियोजनाओं और संस्थागत साझेदारी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X