Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

ईमेल बम धमकियों से निपटने के लिए तैयार होगा एसओपी: पुलिस मुख्यालय में मंथन, हर महीने मॉक ड्रिल के निर्देश

Updated on Wednesday, September 23, 2026 00:18 AM IST

चंडीगढ़,( प्रोसन बर्मन) हाल के दिनों में संस्थानों को मिलने वाली ईमेल बम धमकियों से प्रभावी ढंग से निपटने और अफरा-तफरी रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस एक पुख्ता 'स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर' (एसओपी) तैयार कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक अहम स्टेकहोल्डर परामर्श बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता यूटी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कंवरदीप कौर ने की। बैठक में एसएसपी (ऑपरेशंस) राजेश कुमार शर्मा, एसपी (सिटी) विजय कुमार, सरकारी व निजी स्कूलों के प्रतिनिधि, प्रमुख अस्पतालों के प्रशासनिक अधिकारी, दमकल एवं आपातकालीन सेवा विभाग तथा इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।


पुलिस पहुंचने से पहले का एक्शन प्लान अहम
बैठक का मुख्य उद्देश्य यह तय करना था कि किसी भी संस्थान को धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद और पुलिस बल के मौके पर पहुंचने से पहले के नाजुक समय में क्या कदम उठाए जाने चाहिए। एसएसपी ने सभी भागीदारों से उनके व्यावहारिक अनुभव और सुझाव मांगे ताकि एसओपी को जमीनी हकीकत के मुताबिक व्यावहारिक बनाया जा सके।
अफरातफरी न फैलाएं, समय रहते दें सूचना
चंडीगढ़ पुलिस ने संस्थानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी संयम बरतना और भगदड़ की स्थिति से बचना है। धमकी मिलने पर तुरंत पुलिस और संबंधित इमरजेंसी एजेंसियों को सूचित किया जाए। इसके साथ ही परिसर की घेराबंदी और सुरक्षित निकासी (इवैक्युएशन) प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित होना चाहिए।
महीने में एक मॉक ड्रिल अनिवार्य, सुरक्षा उपकरण दुरुस्त रखें
पुलिस ने सभी सरकारी व निजी संस्थानों को निर्देश दिए कि वे अपने परिसरों में सुरक्षा मानकों से कोई समझौता न करें। उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण तुरंत दुरुस्त किए जाएं। साथ ही, आपात स्थिति में तैयारियों को परखने के लिए हर महीने मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी हितधारकों से मिले सुझावों को एसओपी के अंतिम ड्राफ्ट में शामिल किया जाएगा, जिससे छात्रों, मरीजों, स्टाफ और आम जनता की सुरक्षा को चाक-चौबंद किया जा सके।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X