चंडीगढ़,( प्रोसन बर्मन) चंडीगढ़ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मनीमाजरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 12.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मनीमाजरा थाना पुलिस की एक टीम 24 सितंबर को मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स (एमएचसी) के पीछे स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से पॉलीथिन पाउच में 12.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपी की पहचान सुमित नेगी (30) पुत्र जैनेंदर सिंह नेगी, निवासी मकान नंबर 214, नई इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी ने बीबीए (BBA) की शिक्षा प्राप्त की है और मार्केटिंग का काम करता है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है कि वह यह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और किसे सप्लाई करने वाला था।