Tuesday, 29 September 2026
BREAKING
• मनीमाजरा में भाजपा का बढ़ा जनाधार, सैकड़ों परिवारों और युवाओं ने थामा भाजपा का दामन • सेवा संकल्प अभियान : धनास में मेगा स्वास्थ्य शिविर में 1300 लोगों की जांच • चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण पर भाजपा का पलटवार • नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : 20.60 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 85 क्वार्टर शराब बरामद • रामदरबार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई • यूटीसीए ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी शर्मा को किया सम्मानित • एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत • राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता • सीबीसी, पीआईबी और माई भारत ने सेक्टर-44 में विद्यार्थियों के साथ चलाया स्वच्छता अभियान, निकाली जागरूकता रैली • विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

चंडीगढ़

सीबीसी, पीआईबी और माई भारत ने सेक्टर-44 में विद्यार्थियों के साथ चलाया स्वच्छता अभियान, निकाली जागरूकता रैली

Updated on Saturday, September 26, 2026 20:31 PM IST

चंडीगढ़,( प्रोसन बर्मन) स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा 6.0’ अभियान के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) चंडीगढ़ और माई भारत ने युवाओं के साथ मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया। सेक्टर-44 स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के विद्यार्थियों के साथ स्कूल के नजदीक पब्लिक ग्राउंड में स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छता संबंधी सरकारी पहलों में जनभागीदारी बढ़ाना था। विद्यार्थियों, युवाओं और स्वयंसेवकों ने स्वच्छता गतिविधियों में हिस्सा लिया और इसे जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया।
युवाओं की भागीदारी पर जोर
कार्यक्रम में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उप महापौर जसमनप्रीत सिंह ने हिस्सा लिया और प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने में युवाओं और सामुदायिक सहभागिता की भूमिका पर जोर दिया।


वृक्षिता यूथ क्लब के स्वयंसेवकों ने भी विद्यार्थियों के साथ स्वच्छता गतिविधियों और जागरूकता रैली में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उत्तम स्वीट्स एंड बेकर्स, सेक्टर-44 ने प्रतिभागियों और स्वयंसेवकों के लिए जलपान की व्यवस्था की।
पीआईबी चंडीगढ़ के निदेशक प्रीतम सिंह ने वरिष्ठ उप महापौर जसमनप्रीत सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किया। सीबीसी की ओर से प्रतिभागियों को टोपी, मास्क और ग्लव्स दिए गए। कार्यक्रम के आयोजन में माई भारत, चंडीगढ़ के जिला युवा अधिकारी विनय कुमार का सहयोग रहा।
अभियान के तहत सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के साथ लंबित मामलों के निपटारे तथा अनावश्यक अभिलेखों और सामग्री के निस्तारण पर भी जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में युवाओं के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता को स्थायी जन-अभियान बनाने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

Have something to say? Post your comment
मनीमाजरा में भाजपा का बढ़ा जनाधार, सैकड़ों परिवारों और युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

: मनीमाजरा में भाजपा का बढ़ा जनाधार, सैकड़ों परिवारों और युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

सेवा संकल्प अभियान : धनास में मेगा स्वास्थ्य शिविर में 1300 लोगों की जांच

: सेवा संकल्प अभियान : धनास में मेगा स्वास्थ्य शिविर में 1300 लोगों की जांच

चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण पर भाजपा का पलटवार

: चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण पर भाजपा का पलटवार

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : 20.60 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 85 क्वार्टर शराब बरामद

: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : 20.60 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 85 क्वार्टर शराब बरामद

रामदरबार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई

: रामदरबार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई

सेवा संकल्प अभियान’ : धनास में लगा ‘सेवा सेतु’ शिविर, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला योजनाओं का लाभ

: सेवा संकल्प अभियान’ : धनास में लगा ‘सेवा सेतु’ शिविर, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला योजनाओं का लाभ

सेवा ही संकल्प’ : भाजपा महिला मोर्चा ने चंडीगढ़ के सभी 6 जिलों में आयोजित किए ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

: सेवा ही संकल्प’ : भाजपा महिला मोर्चा ने चंडीगढ़ के सभी 6 जिलों में आयोजित किए ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब ने बढ़ाया मदद का हाथ, भेजी 1.40 करोड़ की राहत सामग्री

: नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब ने बढ़ाया मदद का हाथ, भेजी 1.40 करोड़ की राहत सामग्री

मनीमाजरा में 12.30 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

: मनीमाजरा में 12.30 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान में हर वर्ग व संस्था को साथ ले पुलिस : शादाब राठी

: युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान में हर वर्ग व संस्था को साथ ले पुलिस : शादाब राठी

X