Tuesday, 29 September 2026
BREAKING
• मनीमाजरा में भाजपा का बढ़ा जनाधार, सैकड़ों परिवारों और युवाओं ने थामा भाजपा का दामन • सेवा संकल्प अभियान : धनास में मेगा स्वास्थ्य शिविर में 1300 लोगों की जांच • चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण पर भाजपा का पलटवार • नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : 20.60 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 85 क्वार्टर शराब बरामद • रामदरबार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई • यूटीसीए ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी शर्मा को किया सम्मानित • एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत • राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता • सीबीसी, पीआईबी और माई भारत ने सेक्टर-44 में विद्यार्थियों के साथ चलाया स्वच्छता अभियान, निकाली जागरूकता रैली • विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

चंडीगढ़

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : 20.60 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 85 क्वार्टर शराब बरामद

Updated on Sunday, September 27, 2026 23:35 PM IST

चंडीगढ़, (प्रोसन बर्मन) सेक्टर-31 थाना पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग एनडीपीएस मामलों में 20.60 ग्राम हेरोइन और आबकारी अधिनियम के एक मामले में 85 क्वार्टर टेंगो संतरा शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 26 सितंबर को गश्त के दौरान रामदरबार में बीएसएनएल इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के पास रवि उर्फ मोटा रॉकी (28) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 10.15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसी तरह कुशल पार्क, फेज-1 रामदरबार के पास सागर (35) को 10.45 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं।
हल्लोमाजरा में शराब के 85 क्वार्टर बरामद
पुलिस के मुताबिक हल्लोमाजरा की मीट मार्केट के पास सरकारी शौचालय के नजदीक गश्त के दौरान रविंदर कुमार उर्फ टट्टो (19) को पकड़ा गया। उसके पास दो कार्टन में 180 एमएल के 85 क्वार्टर टेंगो संतरा शराब मिली। आरोपी के पास शराब रखने का लाइसेंस या परमिट नहीं था। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 61-1-14 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि रवि के खिलाफ पहले चार और सागर के खिलाफ 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। रविंदर कुमार का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस ने तीनों मामलों में बरामद सामान जब्त कर लिया है।

Have something to say? Post your comment
मनीमाजरा में भाजपा का बढ़ा जनाधार, सैकड़ों परिवारों और युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

: मनीमाजरा में भाजपा का बढ़ा जनाधार, सैकड़ों परिवारों और युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

सेवा संकल्प अभियान : धनास में मेगा स्वास्थ्य शिविर में 1300 लोगों की जांच

: सेवा संकल्प अभियान : धनास में मेगा स्वास्थ्य शिविर में 1300 लोगों की जांच

चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण पर भाजपा का पलटवार

: चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण पर भाजपा का पलटवार

रामदरबार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई

: रामदरबार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई

 सीबीसी, पीआईबी और माई भारत ने सेक्टर-44 में विद्यार्थियों के साथ चलाया स्वच्छता अभियान, निकाली जागरूकता रैली

: सीबीसी, पीआईबी और माई भारत ने सेक्टर-44 में विद्यार्थियों के साथ चलाया स्वच्छता अभियान, निकाली जागरूकता रैली

सेवा संकल्प अभियान’ : धनास में लगा ‘सेवा सेतु’ शिविर, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला योजनाओं का लाभ

: सेवा संकल्प अभियान’ : धनास में लगा ‘सेवा सेतु’ शिविर, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला योजनाओं का लाभ

सेवा ही संकल्प’ : भाजपा महिला मोर्चा ने चंडीगढ़ के सभी 6 जिलों में आयोजित किए ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

: सेवा ही संकल्प’ : भाजपा महिला मोर्चा ने चंडीगढ़ के सभी 6 जिलों में आयोजित किए ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब ने बढ़ाया मदद का हाथ, भेजी 1.40 करोड़ की राहत सामग्री

: नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब ने बढ़ाया मदद का हाथ, भेजी 1.40 करोड़ की राहत सामग्री

मनीमाजरा में 12.30 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

: मनीमाजरा में 12.30 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान में हर वर्ग व संस्था को साथ ले पुलिस : शादाब राठी

: युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान में हर वर्ग व संस्था को साथ ले पुलिस : शादाब राठी

X