Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस का अभियान : 20 दिन में 163 एफआईआर, 173 गिरफ्तारियां; 2.638 किलो हेरोइन बरामद

Updated on Thursday, October 01, 2026 21:30 PM IST

चंडीगढ़, (प्रोसन बर्मन) चंडीगढ़ पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत 11 से 30 सितंबर के बीच 163 एफआईआर दर्ज कर 173 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 525 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया। इस दौरान पुलिस ने 2.638 किलो हेरोइन, 9.46 ग्राम आइस, 50.72 ग्राम कोकीन और 1.191 किलो गांजा समेत अन्य सामान बरामद किया।


प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने  सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ नशा विरोधी अभियान की समीक्षा की। बैठक में अभियान के तहत अब तक हुई कार्रवाई और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
65 हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी
चंडीगढ़ पुलिस ने नशे के लिहाज से चिन्हित 65 हॉटस्पॉट पर विशेष कार्रवाई की। यहां 97 एफआईआर दर्ज हुईं और 99 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 195 लोगों को एहतियाती कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया गया। इनमें 61 ऐसे आरोपी शामिल हैं, जो पहले एनडीपीएस मामलों में शामिल रहे हैं।
पुलिस ने नशे की आपूर्ति श्रृंखला तोड़ने के लिए गश्त और जांच बढ़ाने के साथ संवेदनशील स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। संदिग्ध नशा तस्करों के घरों पर भी पुलिस टीमों ने पहुंचकर जांच की।


हेल्पलाइन पर आए 453 कॉल और संदेश
अभियान के तहत नशा करने वालों की पहचान और पुनर्वास पर भी जोर दिया जा रहा है। इस दौरान 83 नशा पीड़ितों की पहचान हुई, जिनमें से 37 को उपचार के लिए पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कराया गया।
23 सितंबर को शुरू की गई एंटी-ड्रग हेल्पलाइन पर अब तक 453 कॉल और संदेश मिले हैं। इनमें 332 चंडीगढ़ से और 121 अन्य स्थानों से आए। चंडीगढ़ से मिले इनपुट में 167 कार्रवाई योग्य पाए गए। इन सूचनाओं के आधार पर सात एफआईआर दर्ज हुईं, सात गिरफ्तारियां हुईं और 21 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया।
चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, एनडीपीएस अधिनियम के तहत अगस्त 2026 तक दोषसिद्धि दर 92.7 प्रतिशत रही। 97 मामलों के फैसले हुए, जिनमें 90 में दोषसिद्धि और सात में बरी किए जाने के फैसले आए। वर्ष 2025 में 137 मामलों के फैसलों में 116 में दोषसिद्धि हुई थी और 21 मामलों में आरोपी बरी हुए थे, जिससे दोषसिद्धि दर 84.7 प्रतिशत रही थी।
प्रशासक ने बैठक के बाद चंडीगढ़ पुलिस वॉलीबॉल कप-2026 का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों की टी-शर्ट (जर्सी) का अनावरण किया। प्रतियोगिता 2 से 10 अक्तूबर तक पुलिस लाइंस, सेक्टर-26 में होगी। पुलिस के अनुसार नशा विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, खेल गतिविधियों, क्लबों की समय-सारिणी और नशा पीड़ितों के पुनर्वास पर भी ध्यान दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X