चंडीगढ़, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधीजी को पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर याद किया गया।
एचएस लक्की ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। नफरत और बंटवारे के माहौल में देश को इन सिद्धांतों की पहले से ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचारों ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और वे आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं।
शास्त्री के योगदान को किया याद
लक्की ने लाल बहादुर शास्त्री को सादगी और दृढ़ संकल्प वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि 1965 के युद्ध के दौरान शास्त्री ने देश का नेतृत्व किया। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी लोगों को प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।