Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• तबादलों के नाम पर पैसे लेने के आरोप : भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए पंजाब सीएम के ओएसडी • सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट • मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की • 'स्वच्छता ज्ञान यात्रा' के तहत नगर निगम की पहल, डड्डूमाजरा में सीखा कचरा प्रबंधन • सेक्टर 34 थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छीने गए सोने के टॉप्स और एक्टिवा बरामद • फोर्टिस मोहाली ने एडवांस्ड इमेजिंग व रोबोटिक्स से स्तन कैंसर के इलाज में हासिल की सफलता • नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित • त्योहारी सीजन से पहले चण्डीगढ़ व्यापार मंडल ने ट्रैफिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे चंडीगढ़ पुलिस के समक्ष उठाए • चंडीगढ़ अब वृंदावन बनने जा रहा है, सभी श्रद्धालु कथा सुनने जरूर आएं” : पंडित अनुज शास्त्री • नगर निगम के वाटर टैंक में लीकेज के चलते मरम्मत कार्य जारी, 2 टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में जुटेंगे देशभर के मेयर, ‘सशक्त नगर-विकसित भारत’ पर होगा मंथन

Updated on Sunday, October 04, 2026 22:22 PM IST

चंडीगढ़, (प्रोसन बर्मन) चंडीगढ़ 5 और 6 अक्तूबर को 118वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। देशभर के विभिन्न शहरों के मेयर दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का विषय ‘सशक्त नगर-विकसित भारत’ रखा गया है। चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने यूटी स्टेट गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में सम्मेलन की जानकारी दी। उनके साथ अखिल भारतीय मेयर्स काउंसिल के सचिव मनोज कुमार भी मौजूद रहे।

मेयर ने कहा कि सम्मेलन शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने अनुभव और सफल पहलों को साझा करने के साथ शहरी शासन को मजबूत करने के नए तरीकों पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराएगा।

स्वच्छता, जल प्रबंधन और डिजिटल गवर्नेंस पर जोर

सम्मेलन का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया 5 अक्तूबर को सुबह 11 बजे करेंगे। सम्मेलन में योजनाबद्ध शहरी विकास, स्वच्छता, हरित क्षेत्र, जल प्रबंधन, डिजिटल गवर्नेंस और नागरिक केंद्रित सेवाओं पर चर्चा होगी।

इसके अलावा जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, तकनीक आधारित शासन, कचरे को संसाधन में बदलने वाली पहल और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी जैसे विषय भी चर्चा के केंद्र में रहेंगे।

चंडीगढ़ सम्मेलन में योजनाबद्ध शहरी विकास, स्वच्छता, हरित क्षेत्रों, जल प्रबंधन और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़ी अपनी बेहतर पहलों को प्रस्तुत करेगा। साथ ही देश के अन्य शहरी स्थानीय निकायों की नई पहलों से सीखने का अवसर भी मिलेगा।

सम्मेलन में शहरी स्थानीय निकायों को मजबूत करने, निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय, नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने तथा स्वच्छ, हरित, स्मार्ट और आत्मनिर्भर शहर विकसित करने पर विचार-विमर्श होगा। मेयर के अनुसार सम्मेलन से व्यावहारिक सुझाव सामने आने की उम्मीद है, जो मजबूत शहरों के निर्माण और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य में योगदान देंगे।

Have something to say? Post your comment
तबादलों के नाम पर पैसे लेने के आरोप : भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए पंजाब सीएम के ओएसडी

: तबादलों के नाम पर पैसे लेने के आरोप : भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए पंजाब सीएम के ओएसडी

मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की

: मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की

'स्वच्छता ज्ञान यात्रा' के तहत नगर निगम की पहल, डड्डूमाजरा में सीखा कचरा प्रबंधन

: 'स्वच्छता ज्ञान यात्रा' के तहत नगर निगम की पहल, डड्डूमाजरा में सीखा कचरा प्रबंधन

सेक्टर 34 थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छीने गए सोने के टॉप्स और एक्टिवा बरामद

: सेक्टर 34 थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छीने गए सोने के टॉप्स और एक्टिवा बरामद

त्योहारी सीजन से पहले चण्डीगढ़ व्यापार मंडल ने ट्रैफिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे चंडीगढ़ पुलिस के समक्ष उठाए

: त्योहारी सीजन से पहले चण्डीगढ़ व्यापार मंडल ने ट्रैफिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे चंडीगढ़ पुलिस के समक्ष उठाए

चंडीगढ़ अब वृंदावन बनने जा रहा है, सभी श्रद्धालु कथा सुनने जरूर आएं” : पंडित अनुज शास्त्री

: चंडीगढ़ अब वृंदावन बनने जा रहा है, सभी श्रद्धालु कथा सुनने जरूर आएं” : पंडित अनुज शास्त्री

नगर निगम के वाटर टैंक में लीकेज के चलते मरम्मत कार्य जारी, 2 टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

: नगर निगम के वाटर टैंक में लीकेज के चलते मरम्मत कार्य जारी, 2 टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

टिंबर मार्केट के पास पुलिस ने दबोचा, अवैध कमानीदार चाकू बरामद

: टिंबर मार्केट के पास पुलिस ने दबोचा, अवैध कमानीदार चाकू बरामद

भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की चुनावी तैयारियां तेज : 30 हलका प्रभारियों की पहली सूची घोषित

: भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की चुनावी तैयारियां तेज : 30 हलका प्रभारियों की पहली सूची घोषित

पूर्वांचल सभाओं के प्रतिनिधिमंडल ने की मेयर से मुलाकात, 14 स्थानों पर होगी व्यवस्था

: पूर्वांचल सभाओं के प्रतिनिधिमंडल ने की मेयर से मुलाकात, 14 स्थानों पर होगी व्यवस्था

X