Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन

Updated on Tuesday, October 06, 2026 21:24 PM IST

चंडीगढ़, (प्रोसन बर्मन) इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के आह्वान के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय की ओर विरोध मार्च निकाला। हालांकि, डीसी दफ्तर से कुछ दूरी पहले ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं जमकर नारेबाजी की और रोष जताया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एच.एस. लक्की ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता सवालों के घेरे में है। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर (SIR) के नाम पर मतदाता सूचियों से मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं और चुनावों से ठीक पहले ऐसी प्रक्रिया शुरू कर खास राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वोट नागरिक का सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत है और इंडिया गठबंधन मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा।
राष्ट्रपति के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन
लक्की ने बताया कि इंडिया गठबंधन की ओर से उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ज्ञापन भेजा गया है। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने और चुनाव आयोग की संस्थागत विश्वसनीयता बहाल करने की मांग की गई है। उन्होंने दो-टूक कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाया नहीं जाता, यह आंदोलन जारी रहेगा।
हर वार्ड और सेक्टर तक ले जाएंगे आंदोलन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इस मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन का फैसला हुआ है। चंडीगढ़ में इस अभियान को हर वार्ड, गांव और सेक्टर तक ले जाया जाएगा।
इस प्रदर्शन में कांग्रेस पार्षदों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल के पदाधिकारियों के अलावा समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

'लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिक उठाएं आवाज'
एच.एस. लक्की ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक दल की नहीं, बल्कि संविधान और हर नागरिक के मताधिकार की रक्षा की है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हर जागरूक नागरिक को आगे आकर अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X